35.7 C
New Delhi
Saturday, August 1, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh IPS Transfer News: प्रमोशन के बाद अब SP तबादलों की तैयारी, जल्द...

Chhattisgarh IPS Transfer News: प्रमोशन के बाद अब SP तबादलों की तैयारी, जल्द जारी होगी लिस्ट

Chhattisgarh IPS Transfer News: राजधानी रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। पहले पुलिस आयुक्त IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने अपने मातहत एडिशनल सीपी, डीसीपी और एसीपी के साथ 23 जनवरी को पदभार ग्रहण किया और कामकाज की शुरुआत की। राजधानी में कमिश्नरी सिस्टम के सेटअप के लिए पिछले दिनों बड़े पैमाने पर भापुसे और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया था।

नए सीपी और तत्कालीन बिलासपुर आईजी डॉ. संजीव शुक्ला समेत 15 अफसरों के कार्यस्थल में बड़ा फेरबदल हुआ था। इसी तरह कल यानी शुक्रवार को प्रदेश के सीनियर आईपीएस अफसरों को प्रमोशन दिया गया है।

जारी पदोन्नति आदेश के मुताबिक 2001 बैच में एडीजी बनने वालों में डॉ. आनंद छाबड़ा को आईजी से एडीजी प्रमोट किया गया है। वहीं 2008 बैच में प्रशांत अग्रवाल, मिलना कुर्रे, नीथू कमल और डी. श्रवण को आईजी प्रमोट किया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
44 %
4.7kmh
99 %
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
40 °
Tue
33 °
Wed
32 °

Most Popular