24.5 C
New Delhi
Thursday, November 5, 2026
HomeखेलICC T20 World Cup 2026 Schedule: तय वक्त पर होगा टी20 वर्ल्ड...

ICC T20 World Cup 2026 Schedule: तय वक्त पर होगा टी20 वर्ल्ड कप? बांग्लादेश के बाहर होते ही उठे शेड्यूल पर सवाल

ICC T20 World Cup 2026 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां इस वक्त जबरदस्त तरीके से चल रही हैं। हालांकि इस बीच बांग्लादेश ने बिना वजह कुछ दिन बर्बाद किए, लेकिन अब ये टीम विश्व कप से बाहर हो चुकी है। जल्द ही आईसीसी की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। इस बीच सवाल ये भी उठने शुरू हो गए हैं कि क्या विश्व कप अपनी तय तारीख पर ही शुरू हो पाएगा या फिर इसका शेड्यूल बदला जाएगा। चलिए इसी पर आपको विस्तार से पूरी बात बताते हैं।

बांग्लादेश ने भारत में मैच खेलने से कर दिया है इन्कार, जल्द होगी आईसीसी की घोषणा

आईसीसी ने दो दिन पहले साफ कर दिया था कि अगर बांग्लादेश को क्रिकेट विश्व कप खेलना है तो उसे अपने मैच खेलने के लिए भारत जाना होगा। इसके लिए आईसीसी ने बीसीबी यानी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को एक दिन का वक्त दिया था, जो अब समाप्त हो गया है। बांग्लादेश ने साफ कर दिया है कि वे भारत जाकर खेलने के लिए तैयार नहीं हैं। वे अपने मुकाबले श्रीलंका में खेलना चाहते हैं। कुल मिलाकर यही है कि मामला नहीं बना है। अब आईसीसी को बड़ा ऐलान करना है। जल्द ही आईसीसी की ओर से घोषणा की जाएगी कि बांग्लादेश की जगह कौन सी टीम इस साल का टी20 विश्व कप खेलती हुई नजर आएगी।

स्कॉटलैंड को मिलेगा बांग्लादेश की जगह खेलने का मौका

अभी तक जो रिपोर्ट आ रही हैं, उसमें पता चला है कि स्कॉटलैंड की टीम बांग्लादेश को रिप्लेस करेगी। स्कॉटलैंड ने क्वालीफायर खेले थे, लेकिन वे इसमें एंट्री करने से चूक गए थे। हालांकि अब बांग्लादेश के बाहर होने से उसकी लॉटरी लग गई है। बस आईसीसी की ओर से आधिकारिक ऐलान किया जाना अभी बाकी है। स्कॉटलैंड की टीम उसी ग्रुप में शामिल होगी, जिसमें बांग्लादेश की टीम थी। जल्द ही स्कॉटलैंड को अपनी तैयारी करनी होगी और स्क्वाड का भी ऐलान करना होगा, क्यों​कि अब इस आईसीसी टूर्नामेंट के शुरू होने में केवल 15 दिन का वक्त बचा है।

शेड्यूल में बदलाव की कोई संभावना नहीं, सात फरवरी से शुरू होगा आयोजन 

बात जहां तक शेड्यूल की है तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। जो मैच बांग्लादेश की टीम खेल रही थी, वो मैच अब स्कॉटलैंड की टीम खेलती हुई नजर आएगी। बांग्लादेश को अपना पहला मैच 7 फरवरी यानी पहले ही दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में खेलना था। ये मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। यही वजह है कि जहां एक ओर आईसीसी को आखिरी निर्णय का ऐलान जल्द करना होगा, वहीं स्कॉटलैंड को भी तेजी से तैयारी करनी होगी।

टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही दिन खेले जाएंगे तीन मुकाबले

टी20 विश्व कप 2026 के पहले दिन कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच भारतीय समय अनुसार सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। इसमें पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच कोलंबो में होगा। दूसरा मैच जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि वेस्टइंडीज का होगा, जो दोपहर तीन बजे से कोलकाता में होगा। तीसरा मैच शाम को होगा, जो भारतीय टीम खेलेगी। 7 फरवरी को शाम सात बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और यूएसए के बीच मुकाबला खेला खेला जाएगा। यानी पहले ही दिन से इस टूर्नामेंट में गजब का रोमांच देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
56 %
1.9kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
31 °

Most Popular