22 C
New Delhi
Tuesday, November 3, 2026
HomeदेशSnowfall Train Journey: बर्फीली वादियों में दौड़ी वंदे भारत, कटरा से श्रीनगर...

Snowfall Train Journey: बर्फीली वादियों में दौड़ी वंदे भारत, कटरा से श्रीनगर का शानदार सफर; देखें मनमोहक नज़ारा

Snowfall Train Journey: जम्मू-कश्मीर से सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कटरा से श्रीनगर की ओर जा रही वंदे भारत ट्रेन ताजी बर्फबारी के बीच अपनी यात्रा करती दिख रही है। ट्रेन के चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है, जबकि पहाड़, सुरंगें और रेल ट्रैक पूरी तरह बर्फ से ढके नजर आ रहे हैं।

बनिहाल से सामने आए इन विजुअल्स में देखा जा सकता है कि आधुनिक वंदे भारत ट्रेन बर्फबारी के बीच यात्रियों को स्नोफॉल का अद्भुत नज़ारा दिखाते हुए आगे बढ़ रही है. बर्फ से ढकी ट्रेन बेहद आकर्षक नजर आ रही है और यात्रियों के लिए यह सफर किसी यादगार अनुभव से कम नहीं है.

ताजा बर्फबारी से बदला घाटी का नज़ारा

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी के बाद पूरे इलाके का नज़ारा बदल गया है. पहाड़ों से लेकर घाटियों तक हर जगह बर्फ की सफेदी छा गई है. इसी दौरान वंदे भारत ट्रेन का संचालन घाटी में रेल कनेक्टिविटी की मजबूती को भी दर्शाता है.

बर्फबारी के बीच चलती ट्रेन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग इन दृश्यों को प्रकृति और आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम बता रहे हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
22 ° C
24.1 °
22 °
88 %
2.1kmh
0 %
Tue
22 °
Wed
30 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular