22 C
New Delhi
Tuesday, November 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh Steel Plant Blast : बलौदाबाजार प्लांट हादसा, ऐश पाइपलाइन लीकेज से 6...

Chhattisgarh Steel Plant Blast : बलौदाबाजार प्लांट हादसा, ऐश पाइपलाइन लीकेज से 6 मजदूर जिंदा जले, कंपनी ने मुआवजे का किया ऐलान 

Chhattisgarh Steel Plant Blast : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित एक स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट की घटना ने हड़कंप मचा दिया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के समय प्लांट में भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे, और हादसे की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डस्ट सेटलिंग चैंबर से गर्म राख (ऐश) ले जा रही पाइपलाइन में लीकेज हुआ था, जिससे ब्लास्ट हुआ। कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजे के रूप में देने की घोषणा की है।

विस्फोट प्लांट की कोल भट्टी (कोल किल्न) में गुरुवार सुबह करीब 9.40 बजे हुआ। ब्लास्ट के दौरान गर्म मलबा (राख) नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिरा, जिससे कई लोग झुलस गए। धमाके के बाद दूर तक धुएं का गुबार दिखा।

घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के बर्न ट्रीटमेंट सेंटर भेजा गया है। जहां इलाज जारी है। मृतक बिहार के रहने वाले हैं। कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस ने इस मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनाई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
22 ° C
24.1 °
22 °
88 %
2.1kmh
0 %
Tue
22 °
Wed
30 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular