28.8 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़Raipur Cricket Match: आज रायपुर में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, चौकों-छक्कों की बरसात के...

Raipur Cricket Match: आज रायपुर में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, चौकों-छक्कों की बरसात के आसार

Raipur Cricket Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। फरवरी में होने वाले आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप से पहले चल रही इस सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। पहले टी-20 मैच में 238 रन बनाकर भारतीय टीम ने अपने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।

आज रायपुर में भी बल्लेबाजों के बल्ले से चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। मुकाबले को देखने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए खिलाड़ियों और दर्शकों की सुगम आवाजाही के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था तय की है।

दर्शकों के लिए यातायात मार्ग और पार्किंग व्यवस्था

रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए मार्ग 

रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे क्रमांक-53 होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होकर चीचा स्टेडियम तिराहा से साईं अस्पताल रोड होकर साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।

बिलासपुर की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था 

बिलासपुर की ओर से होकर क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दर्शकगण बिलासपुर–रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नंबर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंबर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाईवे क्रमांक-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।

बलौदाबाजार–खरोरा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था 

बलौदाबाजार–रायपुर मार्ग में विधानसभा ओवरब्रिज चौक से रिंग रोड नंबर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंबर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाईवे क्रमांक-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।

जगदलपुर–धमतरी मार्ग से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था 

धमतरी–जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केन्द्री, उपरवारा, मंत्रालय (डीडीयू) चौक, कोटराभाठा चौक, सेंध तालाब होकर साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।

दुर्ग–भिलाई की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था

दुर्ग–भिलाई की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-01 होकर पचपेढ़ीनाका, तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे क्रमांक-53 होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा से साईं अस्पताल रोड होकर साईं अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।

महासमुंद–सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था

महासमुंद–सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।

पासधारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग 

पासधारी वाहन जिन्हें पार्किंग पास A, B, C, D, E, F, G जारी हुआ है, वे सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ. खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21), कोटराभाठा चौक (सेक्टर 17/20) से ग्राम सेंध, सेक्टर 04/10 होकर स्टेडियम पार्किंग A, B, C, D, E, F, G में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

खाने-पीने के तय रेट, ओवररेटिंग पर सख्त निगरानी

दर्शकों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टेडियम के भीतर मिलने वाली सभी खाने-पीने की वस्तुओं के दाम पहले से निर्धारित कर दिए गए हैं। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित रेट से अधिक कीमत वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
49 %
2.2kmh
0 %
Mon
29 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
33 °

Most Popular