26.6 C
New Delhi
Sunday, October 25, 2026
Homeएंटरटेनमेंटअक्षय कुमार के काफिले की कार ऑटो से टकराई, ट्विंकल के साथ...

अक्षय कुमार के काफिले की कार ऑटो से टकराई, ट्विंकल के साथ दूसरी कार में थे एक्टर, हादसे में 2 लोग घायल

Akshay Kumar Car Accident: एक्टर अक्षय कुमार के काफिले की कार सोमवार (19 जनवरी) रात एक हादसे का शिकार हो गई. ये घटना उस वक्त हुई, जब वे पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ एयरपोर्ट से जुहू जा रहे थे. इस हादसे में एक्टर और उनकी पत्नी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए हैं.

क्या है पूरा मामला?

मुंबई पुलिस के मुताबिक सोमवार को अक्षय कुमार अपनी कार के काफिले के साथ एयरपोर्ट से जुहू वाले घर जा रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस वजह से वह अक्षय कुमार के काफिले में शामिल कार से टकरा गया. इस हादसे में ऑटो का ड्राइवर घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने मर्सिडीज ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही और तेज स्पीड में गाड़ी चलाने के लिए मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की रही है.

हादसे की वीडियो हो रहे वायरल

  • इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अक्षय कुमार के काफिले की कार हादसे की बाद पलट गई और दो पहिये पर खड़ी हुई दिखाई दे रही है. इस दुर्घटना में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.
  • अक्षय कुमार हादसे वाली कार के आगे वाली कार में सवार थे. हादसे के बाद एक्टर के मैनेजर और सुरक्षा गार्ड कार से बाहर निकले और हालात का जायजा लिया.

अक्षय कुमार की ओर से बयान का इंतजार

  • इस पूरे मामले पर अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल था.
  • एक्टर के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर ये है कि अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को कुछ नहीं हुए है, वे सही सलामत हैं.
RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
38 %
2.5kmh
0 %
Sun
25 °
Mon
31 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
32 °

Most Popular