19 C
New Delhi
Tuesday, November 3, 2026
Homeदेश'मुझसे कन्या वध हो गया है... मुझे फांसी दिलवा दो', राधिका...

‘मुझसे कन्या वध हो गया है… मुझे फांसी दिलवा दो’, राधिका के पिता ने ताऊ से कहा

Radhika Yadav Murder Case: राधिका यादव की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी पिता दीपक यादव को शनिवार को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम में नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या मामले में जांच जारी है। शनिवार को गुरुग्राम कोर्ट ने हत्या के आरोपी पिता दीपक यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें भोंडसी जेल में रखा गया है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दीपक यादव को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेजने का आदेश हुआ। इससे पहले आरोपी पिता ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।

ताऊ ने कहा- ‘अपना पेड़ अपने हाथ से काटना पड़ा’

राधिका के ताऊ विजय यादव (दीपक यादव के बड़े भाई) ने इस घटना पर कहा, यह बहुत दुख की बात है कि अपना पेड़ अपने हाथ से काटना पड़ा। यह हम सबके लिए बहुत पीड़ा का समय है। विजय यादव ने बताया कि हत्या के बाद दीपक यादव ने खुद कहा था, मुझसे कन्या वध हो गया है, मुझे फांसी दिलवा दो। मेरी ऐसी रिपोर्ट बना दो कि मुझे फांसी मिल जाए।

Radhika Yadav Murder Case: घटना के समय घर में नहीं थे ताऊ

विजय यादव ने कहा, जब यह घटना हुई, मैं अपने घर पर था। जानकारी मिलने के बाद मैं दीपक के घर गया, जहां दीपक ने खुद मुझसे कहा कि उसने राधिका को गोली मार दी है। उसने अपनी बेटी और परिवार के भविष्य के लिए काफी कुछ किया था, लेकिन यह कदम उठाकर सबकुछ खत्म कर दिया।

समाज की तरफ से ताने मिलने की बात को किया खारिज

विजय यादव ने कहा कि समाज की ओर से दीपक यादव को ताने मिलने जैसी कोई बात नहीं थी। उन्होंने कहा, अगर दीपक सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ था तो चांदी का चम्मच लेकर जरूर पैदा हुआ था। ऐसी कोई बात नहीं थी कि वह बेटी की कमाई खा रहा था। अगर उसने पहले परिवार में अपनी समस्या बताई होती, तो शायद यह घटना टल सकती थी।

Radhika Yadav Murder Case: ‘अब कानूनी लड़ाई लड़ेंगे’

विजय यादव ने कहा, अब हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे ताकि दीपक के दूसरे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। एक आंख तो फूट गई है, अब हम कोशिश करेंगे कि दूसरी आंख न फूटे।” उन्होंने बताया कि परिवार अब कानूनी प्रक्रिया का पालन करेगा ताकि बच्चों पर कोई आंच न आए।

पुलिस को राधिका की बढ़ती लोकप्रियता से जुड़ा शक

पुलिस की जांच में सामने आया है कि राधिका की सोशल मीडिया और वीडियो पर बढ़ती लोकप्रियता दीपक यादव के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा रही थी। दीपक ने कई बार राधिका से यह सब छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन राधिका ने मना कर दिया। गुस्से में आकर दीपक ने यह खौफनाक कदम उठाया।

Radhika Yadav Murder Case: घर में मौजूद थे सिर्फ तीन लोग

हत्या के समय घर में दीपक यादव, उनकी पत्नी मंजू और राधिका यादव ही मौजूद थे। राधिका के चाचा कुलदीप यादव ने दीपक यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया। गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशांत लोक फेज-2 में 10 जुलाई को 25 वर्षीय नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राधिका के कोच रहे अंकित पटेल ने भी इस हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए कहा था, ऐसी घटनाएं किसी भी समाज में स्वीकार्य नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:-

Ahmedabad Plane Crash: टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजन हो गए बंद, प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
19 ° C
20.1 °
19 °
100 %
1kmh
0 %
Mon
19 °
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
33 °
Fri
33 °

Most Popular