24.2 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
Homeदेशतत्काल टिकट बुकिंग में बदलाव: अब सिर्फ इन लोगों को ही मिलेगा...

तत्काल टिकट बुकिंग में बदलाव: अब सिर्फ इन लोगों को ही मिलेगा तत्काल टिकट

Indian Railways: रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आईआरसीटीसी ने चेतावनी दी है कि जिन खातों का आधार से सत्यापन नहीं हुआ है, उन्हें बंद किया जा सकता है।

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे के ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म आईआरसीटीसी (IRCTC) ने स्पष्ट कर दिया है कि गैर-आधार सत्यापित खातों को बंद किया जा सकता है और भविष्य में केवल आधार सत्यापित उपयोगकर्ता ही तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य फर्जी या संदिग्ध खातों के जरिये टिकटों की कालाबाजारी पर लगाम लगाना और असली यात्रियों को प्राथमिकता देना है।

Indian Railways: 2.25 लाख यात्रियों की रोजाना बुकिंग, लेकिन सत्यापन सिर्फ 1.2 करोड़ खातों का

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर करीब 13 करोड़ सक्रिय यूजर्स हैं। लेकिन इनमें से सिर्फ 1.2 करोड़ यूजर्स के ही खाते आधार से वेरिफाइड हैं। यह आंकड़ा चिंता का विषय है, खासकर तब जब हर दिन औसतन 2.25 लाख यात्री तत्काल टिकट ऑनलाइन बुक करते हैं। बिना आधार सत्यापन वाले करोड़ों अकाउंट्स को अब रेलवे जांच के दायरे में ला रहा है।

Indian Railways: 20 लाख खातें संदिग्ध करार

रेलवे ने हाल ही में करीब 20 लाख खातों को संदिग्ध करार दिया है और उनकी गहन जांच की जा रही है। जिन खातों में अनियमितता पाई जाएगी, उन्हें स्थायी रूप से बंद किया जा सकता है।

Indian Railways: तत्काल टिकट बुकिंग : पहले 10 मिनट में 60% से ज्यादा टिकट बुक

रेलवे द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 मई से 2 जून 2025 के बीच:

  • एसी क्लास में बुक हुए 1.08 लाख टिकटों में से पहले 1 मिनट में 5,615 टिकट और दूसरे मिनट में 22,827 टिकट बुक हुए।
  • पहले 10 मिनट में 67,159 टिकट (62.5%) बुक हुए।
  • वहीं, बाकी टिकट चार्ट बनने से ठीक पहले के घंटों में बिके। इनमें से 3% टिकट तो खिड़की खुलने के 10 घंटे बाद बुक हुए।

नॉन-एसी क्लास के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं

  • औसतन 1.18 लाख टिकट रोज बुक हुए।
  • पहले मिनट में 4%, दूसरे मिनट में 17.5% टिकट बुक।
  • 10 मिनट में 66.4% और पहले 1 घंटे में 84% टिकट बिक गए।
  • लगभग 12% टिकट 8 से 10 घंटे बाद भी बुक हुए।

इन आंकड़ों से साफ है कि तत्काल टिकट बुकिंग में रफ्तार कितनी मायने रखती है और किस हद तक बॉट्स या एजेंट सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं।

नई नीति: आधार सत्यापित यात्रियों को मिलेगी प्राथमिकता

रेलवे मंत्रालय ने ऐलान किया है कि आधार से लिंक किए गए खातों को तत्काल टिकट बुकिंग के पहले 10 मिनट में प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवधि में अधिकृत एजेंट भी टिकट बुक नहीं कर सकेंगे, जिससे असली यात्रियों को बेहतर मौका मिल सके।
जल्द ही रेलवे एक नई नीति लागू करने जा रहा है जिसके तहत:

  • सिर्फ आधार सत्यापित अकाउंट से ही तत्काल टिकट बुकिंग संभव होगी।
  • बुकिंग के दौरान आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।
  • काउंटर से टिकट बुकिंग के लिए भी आधार सत्यापन को अनिवार्य किया जा सकता है।

रेल मंत्री ने क्या कहा?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट रूप से कहा, भारतीय रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार प्रमाणीकरण शुरू करेगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि असली जरूरतमंद यात्रियों को ही कन्फर्म टिकट मिलें। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाएगा, बल्कि फर्जीवाड़े, दलाली और टिकटों की अवैध बिक्री पर भी रोक लगाएगा।

आईआरसीटीसी की अपील

आईआरसीटीसी ने अपने सभी उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने खातों को आधार से लिंक करें, ताकि उनका खाता बंद न हो और उन्हें भविष्य में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें:-

RCB की जीत का जश्न मातम में बदला, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 की मौत

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.2 ° C
24.2 °
24.2 °
54 %
1.2kmh
0 %
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular