19 C
New Delhi
Sunday, November 8, 2026
Homeपर्सनल फाइनेंस1 जून से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम: आपकी जेब पर...

1 जून से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम: आपकी जेब पर सीधा असर, जानिए क्या होगा महंगा और कहां मिलेगा फायदा

Rule Change: जून 2025 की शुरुआत भी कुछ ऐसे ही बड़े बदलावों के साथ होने जा रही है। आधार अपडेट से लेकर LPG सिलेंडर के दाम, UPI पेमेंट के नियम, EPFO के नए वर्जन तक—कुल 8 अहम नियम 1 जून से बदल जाएंगे।

Rule Change: हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ बदलाव होते हैं, जो आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं। जून 2025 की शुरुआत भी कुछ ऐसे ही बड़े बदलावों के साथ होने जा रही है। आधार अपडेट से लेकर LPG सिलेंडर के दाम, UPI पेमेंट के नियम, EPFO के नए वर्जन तक—कुल 8 अहम नियम 1 जून से बदल जाएंगे। अगर आप इन बदलावों के बारे में पहले से जानते हैं, तो न सिर्फ परेशानियों से बच सकते हैं, बल्कि कुछ मामलों में फायदा भी उठा सकते हैं।

Rule Change: 1 EPFO 3.0 रोलआउट: ATM और UPI से निकासी होगी आसान

सरकार जून महीने में ईपीएफओ का नया वर्जन EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रही है। इसके तहत प्रोविडेंट फंड से जुड़ी सुविधाएं पूरी तरह डिजिटल हो जाएंगी। खास बात यह है कि अब कर्मचारी ATM या UPI के माध्यम से भी पैसे निकाल सकेंगे। इससे पीएफ क्लेम प्रोसेस तेज और आसान हो जाएगा। इस सुविधा से देश के करीब 9 करोड़ पीएफ धारकों को फायदा मिलेगा।

Rule Change: 2 आधार अपडेट की मुफ्त सुविधा खत्म

UIDAI की ओर से आधार कार्ड में मुफ्त ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा दी जा रही थी, जिसकी अंतिम तारीख 14 जून 2025 है। अगर आपने अब तक अपने Aadhaar में मोबाइल नंबर, पता या अन्य जानकारी अपडेट नहीं की, तो 14 जून के बाद इसके लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा। समय रहते अपडेट करवाना फायदेमंद रहेगा।

Rule Change: 3 क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव (Kotak Mahindra Bank)

अगर आप कोटक महिंद्रा बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो 1 जून से बड़ा झटका लग सकता है। बैंक ने घोषणा की है कि ऑटो-डेबिट ट्रांजैक्शन फेल होने पर अब 2% बाउंस चार्ज लगेगा, जो कम से कम ₹450 और अधिकतम ₹5000 तक हो सकता है। साथ ही क्रेडिट कार्ड पर मंथली फाइनेंस चार्ज को 3.5% से बढ़ाकर 3.75% (वार्षिक 45%) किया जा सकता है।

4 CNG, PNG और एटीएफ के दाम में बदलाव

हर महीने की तरह 1 जून को CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस), PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) और ATF (एयर टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों में संशोधन किया जाएगा। मई में इनकी कीमतों में कटौती की गई थी, लेकिन जून में फिर से इनके महंगे होने की आशंका है। इससे घरेलू रसोई और हवाई सफर दोनों महंगे हो सकते हैं।

5 LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर (घरेलू और कमर्शियल दोनों) के दाम तय किए जाते हैं। मई में घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत स्थिर रही थी, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर ₹17 सस्ता हुआ था। अब 1 जून को घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव संभव है, जिसका सीधा असर आपके मासिक बजट पर पड़ेगा।

6 FD ब्याज दरों में बदलाव

रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती की संभावना के चलते बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन की ब्याज दरों में संशोधन कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पहले ही अपनी 5 साल की FD पर ब्याज दर 8.6% से घटाकर 8% कर दी है। अन्य बैंक भी जून में ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं।

7 म्यूचुअल फंड के नए कट-ऑफ टाइम

SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए नया कट-ऑफ टाइम लागू किया है, जो 1 जून से प्रभावी होगा।
ऑफलाइन निवेश के लिए कट-ऑफ समय दोपहर 3 बजे
ऑनलाइन निवेश के लिए शाम 7 बजे
इन समयों के बाद का ऑर्डर अगले कार्य दिवस पर मान्य होगा।

8 UPI पेमेंट नियम में बदलाव: दिखेगा असली रिसीवर का नाम

एनपीसीआई (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम) ने यूपीआई ट्रांजैक्शन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब जब आप किसी को UPI से पेमेंट करेंगे, तो आपको केवल ‘Ultimate Beneficiary’ यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखेगा। QR कोड पर दिखने वाला एडिट किया गया नाम नहीं दिखेगा। इससे फ्रॉड पर रोक लगेगी। यह नियम 30 जून तक सभी UPI ऐप्स पर अनिवार्य कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: PM मोदी ने टिकट के लिए रखी शर्त, परिवारवाद और जमींदारी प्रथा पर भी दी सख्त नसीहत

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19 ° C
19 °
19 °
29 %
1.6kmh
0 %
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °

Most Popular