41.1 C
New Delhi
Wednesday, May 20, 2026
Homeबिजनेस2025 में सोने की चमक बरकरार: 24 कैरेट के दाम 97,000 के...

2025 में सोने की चमक बरकरार: 24 कैरेट के दाम 97,000 के पार, 3 दिन में 3,500 रु. की बढ़त

Gold Prices: सोने की कीमतों में लगातार तेजी का दौर जारी है और 2025 की शुरुआत से अब तक निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न मिला है।

Gold Prices: सोने की कीमतों में लगातार तेजी का दौर जारी है और 2025 की शुरुआत से अब तक निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न मिला है। बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमतों में 605 रुपए की बढ़त दर्ज की गई और यह 10 ग्राम के भाव के लिहाज से 97,493 रुपए पर पहुंच गया। यह जानकारी इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा दी गई है। इससे पहले मंगलवार को इसका मूल्य 96,888 रुपए था।

Gold Prices: 3 दिन में हुई 3,500 की बढ़ोत्तरी

इस हफ्ते के पहले तीन कारोबारी सत्रों में ही सोने के दामों में 3,500 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। 3 मई को 24 कैरेट सोने का दाम 93,954 रुपए था, जो अब 97,493 रुपए हो गया है। इस तेजी ने निवेशकों का रुझान सोने की ओर और भी बढ़ा दिया है।

Gold Prices: 10 ग्राम सोने की कीमत

अन्य कैरेट के भावों की बात करें तो 22 कैरेट सोने की कीमत अब 95,150 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 20 कैरेट का सोना 86,770 रुपए और 18 कैरेट का सोना 78,970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इन सभी में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

Gold Prices: सोने के दाम में इजाफा

सोने की इस तेज़ी की एक बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों का बढ़ना है। ग्लोबल लेवल पर सोना अब 3,400 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है, जबकि एक मई को यह करीब 3,200 डॉलर प्रति औंस पर था। इसका सीधा असर घरेलू बाजार की कीमतों पर भी पड़ा है।

चांदी में भी आई तेजी

केवल सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी अच्छी खासी तेजी आई है। बुधवार को एक किलो चांदी का भाव 279 रुपए बढ़कर 96,133 रुपए प्रति किलो पहुंच गया, जो इससे पहले 95,854 रुपए प्रति किलो था। चांदी में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती नजर आ रही है।

सोने में निवेश सुरक्षित

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों की वजह से निवेशक पारंपरिक और सुरक्षित विकल्प माने जाने वाले सोने की ओर रुख कर रहे हैं। इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर संभावित फैसलों का भी असर गोल्ड की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

डॉलर की मजबूरी का भी असर

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर फेडरल रिजर्व निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती करता है तो इससे सोने की कीमतों को और भी समर्थन मिलेगा। कम ब्याज दरें आमतौर पर गोल्ड को बेहतर निवेश विकल्प बनाती हैं क्योंकि इससे डॉलर की मजबूती पर असर पड़ता है और निवेशक सोने की ओर शिफ्ट होते हैं।

सोने ने दिया 27 प्रतिशत का रिटर्न

2025 की शुरुआत से अब तक सोने ने करीब 27 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 1 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था और अब यह बढ़कर 97,493 रुपए हो गया है — यानी कि 10 ग्राम पर 21,321 रुपए की बढ़त। इसने सोने को इस साल अब तक के सबसे मुनाफे वाले निवेशों में शुमार कर दिया है।

एक लाख के पार जा सकती 10 ग्राम सोना

वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में अगर वैश्विक अस्थिरता बनी रहती है और ब्याज दरों में कटौती होती है, तो सोने की कीमतें 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी पार कर सकती हैं।

निवेशकों के लिए यह एक संकेत है कि सोना न केवल परंपरागत आभूषणों के लिए बल्कि एक सुरक्षित निवेश के रूप में भी बेहद प्रभावशाली बना हुआ है। बाजार में इसका प्रदर्शन लगातार मजबूत हो रहा है और यह निवेशकों के पोर्टफोलियो में स्थिरता लाने का काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें:-

भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी कार्रवाई: पहलगाम हमले के बाद सभी तरह के व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
41.1 ° C
41.1 °
41.1 °
21 %
4.6kmh
0 %
Wed
45 °
Thu
45 °
Fri
44 °
Sat
45 °
Sun
47 °

Most Popular