18.6 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeदेशAccident: कोलकाता और विशाखापत्तनम की 2 दर्दनाक घटनाएं: होटल में आग और...

Accident: कोलकाता और विशाखापत्तनम की 2 दर्दनाक घटनाएं: होटल में आग और मंदिर में दीवार गिरने से 22 लोगों की मौत

Accident: देश में दो अलग-अलग जगहों पर हुई दुखद घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। कोलकाता और विशाखापत्तनम में 22 लोगों की मौत हो गई है।

Accident: देश में दो अलग-अलग जगहों पर हुई दुखद घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक ओर कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित ऋतुराज होटल में लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में दीवार गिरने से 8 श्रद्धालुओं की जान चली गई। इन दोनों घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

Accident: कोलकाता की होटल में लगी आग से मची तबाही

मंगलवार देर रात कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके की मछुआ फल मंडी के पास स्थित ऋतुराज होटल में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग रात करीब 9 बजे लगी और देखते ही देखते पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं की वजह से होटल के अंदर फंसे लोगों का दम घुटने लगा, जिससे अधिकतर मौतें हुईं। दमकल विभाग की टीम को मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटा लगा और आग पर काबू पाने में ढाई घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। सुबह साढ़े चार बजे तक राहत-बचाव अभियान चलाया गया, जिसके बाद 14 शव बरामद किए गए।

Accident: पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

घटना के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की ओर से संवेदना प्रकट करते हुए कहा, “कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

ममता सरकार लापरवाही का आरोप

इस बीच पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि प्रशासनिक हत्या है। उन्होंने राज्य की फायर ब्रिगेड व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

Accident: विशाखापत्तनम में मंदिर में दीवार गिरी, 8 श्रद्धालुओं की जान

वहीं, विशाखापत्तनम के श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में चंदनोत्सवम कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं पर एक दीवार गिर गई। हादसे के समय बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए लाइन में लगे थे। भारी बारिश के कारण कमजोर दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिससे मौके पर 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विशाखापत्तनम हादसा: पीएम ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर भी दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई मौतों से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” उन्होंने इस हादसे में भी मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

राज्य सरकारों की प्रतिक्रिया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मंदिर हादसे को ‘दुखद और हृदयविदारक’ बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिला कलेक्टर और एसपी से बात कर हालात का जायजा लिया है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी इस हादसे पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग भगवान के दर्शन करने आए थे और उन्हें ऐसी त्रासदी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:-

Cyber ​​Attack: राजस्थान की सरकारी वेबसाइटों पर आतंकी हमला, हैकर्स ने की शर्मनाक हरकत

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.6 ° C
18.6 °
18.6 °
29 %
1.2kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular