14 C
New Delhi
Wednesday, November 18, 2026
HomeदेशPahalgam Terror Attack: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बदलाव, पूर्व रॉ चीफ...

Pahalgam Terror Attack: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बदलाव, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी चेयरमैन

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सख्त नजर आ रहा है। नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड में बड़ा बदलाव किया है। पूर्व RAW प्रमुख आलोक जोशी अध्यक्ष बनाए गए।

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस बीच भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (National Security Advisory Board – NSAB) में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी को इस बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ कुल सात सदस्य बोर्ड में शामिल किए गए हैं, जिनमें सेना, पुलिस और विदेश सेवा से रिटायर हो चुके वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

पूर्व RAW प्रमुख आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष

नए बोर्ड में सेना के तीन प्रमुख रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल हैं: पूर्व वेस्टर्न एयर कमांडर एयर मार्शल पी.एम. सिन्हा, पूर्व साउदर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह और रियर एडमिरल मॉन्टी खन्ना। इसके अलावा, भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह तथा विदेश सेवा से सेवानिवृत्त बी. वेंकटेश वर्मा को भी बोर्ड का हिस्सा बनाया गया है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में चार उच्चस्तरीय बैठक

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार चार उच्चस्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की – जिनमें कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS), कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स (CCPA), कैबिनेट कमेटी ऑन इकनॉमिक अफेयर्स (CCEA) और केंद्रीय कैबिनेट बैठक शामिल हैं। इन बैठकों में सुरक्षा के साथ-साथ रणनीतिक और विदेश नीति से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।

Pahalgam Terror Attack: भारत के कड़े रुख से घबराया पाकिस्तान

भारत के कड़े रुख से पाकिस्तान घबराया हुआ है। पाकिस्तानी सरकार ने रूस, अमेरिका और तुर्किए से संपर्क साधा है और संयुक्त राष्ट्र को यह कहकर सफाई दी है कि भारत के आरोप बेबुनियाद हैं। भारत सरकार का रुख स्पष्ट है — आतंकवाद के हर स्वरूप के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Pahalgam Terror Attack: LOC पर फिर संघर्षविराम उल्लंघन

भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद से तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच 29-30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा (LOC) पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना के मुताबिक, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से फायरिंग की। भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और स्थिति पर तुरंत नियंत्रण स्थापित किया।

Pahalgam Terror Attack: भारत-पाक के बीच बढ़ा तनाव

इस घटना से दोनों देशों के बीच पहले से चल रहे तनाव में और इजाफा हुआ है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाया है और सीमा पार आतंकी संगठनों को लेकर पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

पाक मंत्री का दावा- भारत 24-36 घंटे में कर सकता है सैन्य कार्रवाई

इसी बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर कहा कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। तरार ने कहा, “भारत पहलगाम हमले का बहाना बनाकर टकराव की राह पर बढ़ रहा है। हमने आतंकवाद के खिलाफ हमेशा सख्त रुख अपनाया है और एक निष्पक्ष जांच आयोग की पेशकश भी की थी, लेकिन भारत ने बातचीत के रास्ते को नकारते हुए खतरनाक कदम उठाने का फैसला किया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि भारत की यह आक्रामक नीति पूरे क्षेत्र की स्थिरता के लिए खतरा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसका संज्ञान लेना चाहिए। भारत सरकार की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन बढ़ते घटनाक्रम से यह स्पष्ट है कि सीमा पर हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें:-

Cyber ​​Attack: राजस्थान की सरकारी वेबसाइटों पर आतंकी हमला, हैकर्स ने की शर्मनाक हरकत

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
14 ° C
16.1 °
14 °
88 %
2.1kmh
0 %
Wed
27 °
Thu
27 °
Fri
28 °
Sat
27 °
Sun
25 °

Most Popular