18 C
New Delhi
Monday, November 9, 2026
Homeउत्तराखंडRoad Accident: गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, शादी...

Road Accident: गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

Road Accident: उत्तराखंड के चमोली में एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार गहरी खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Road Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। शनिवार देर शाम बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना देर से मिलने के कारण राहत और बचाव कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खराब मौसम, तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के बावजूद प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी शवों को खाई से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

Road Accident: शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई कार में सवार सभी लोग निजमूला क्षेत्र के निवासी थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होकर हरमनी गांव लौट रहे थे। वापसी के दौरान कोरेलधार के पास कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गई। यह क्षेत्र पहाड़ी और संकरे रास्तों के लिए जाना जाता है, जहां हल्की चूक भी बड़ा हादसा बन जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा देर शाम हुआ, लेकिन मौसम की मार के कारण न तो किसी को तुरंत इसकी खबर लगी और न ही किसी तरह की मदद मौके तक पहुंच पाई।

Road Accident: प्रशासन ने रातभर किया रेस्क्यू, शवों को परिजनों को सौंपा गया

चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटनास्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम तुरंत रवाना की गई। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की। अत्यंत विकट परिस्थितियों में अभियान को अंजाम दिया गया। भारी बारिश और अंधेरे के बीच शवों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद सभी शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

Road Accident: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

इस भीषण हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, चमोली जनपद के निजमुला क्षेत्र में वाहन दुर्घटना में कुछ लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें राहत कार्यों में लगी हुई हैं और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

पहाड़ों में लगातार हो रहे हादसे, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

चमोली में हुआ यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी सड़कों की खस्ताहाल स्थिति और सुरक्षा उपायों की कमी की ओर इशारा करता है। आए दिन हो रहे हादसे यह दर्शाते हैं कि इन सड़कों पर चलना कितना जोखिम भरा है, खासकर बारिश और तूफान के मौसम में। प्रशासन द्वारा समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जाती है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में यातायात के सीमित साधनों के चलते लोग मजबूरी में जोखिम उठाने को विवश रहते हैं।

शोक की लहर, गांव में पसरा मातम

हरमनी गांव में हादसे की खबर फैलते ही मातम छा गया। मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग सदमे में हैं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। यह हादसा उत्तराखंड में हो रहे सड़क हादसों की एक और कड़ी बन गया है, जो पहाड़ी राज्य में सड़क सुरक्षा की वास्तविक स्थिति पर सवाल उठाता है। प्रशासन के लिए यह एक चेतावनी है कि समय रहते सुधारात्मक कदम न उठाए गए तो ऐसे हादसे बार-बार दोहराए जाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:-

वक्फ़ कानून: सरकार का ‘बैकफुट’ या स्मार्ट मूव? समझिए ‘स्ट्रैटजिक ब्रेक’ के पीछे क्या है गेम प्लान

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18 ° C
18 °
18 °
60 %
2.4kmh
0 %
Sun
18 °
Mon
29 °
Tue
29 °
Wed
31 °
Thu
31 °

Most Popular