24.8 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
Homeमध्यप्रदेशRewa Gangrape: रीवा में गाड़ी के अंदर युवती से गैंगरेप, घर से...

Rewa Gangrape: रीवा में गाड़ी के अंदर युवती से गैंगरेप, घर से नाराज होकर निकली नाबालिग

Rewa Gangrape: रीवा जिले में मां की डांट के बाद घर से नाराज होकर निकली नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।

Rewa Gangrape: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में यक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मां की डांट के बाद घर से नाराज होकर निकली नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। बिछिया थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती के साथ शहर की भीड़भाड़ वाली सड़क पर एक गाड़ी के अंदर दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पीड़िता रीवा और आरोपी गोविंदगढ़ का निवासी है। दोनों पहले से परिचित थे। आरोपी ने युवती को अपनी मां के इलाज के बहाने बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

प्रेमी ने तीन दिनों किया शारीरिक शोषण

पुलिस के अनुसार यह घटना रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मां की डांट के बाद घर से नाराज होकर निकाली नाबालिग लड़की अपने प्रेमी संदीप कोल के पास चली गई। संदीप ने झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने पीड़िता की मांग में सिंदूर भर शादी का झांसा देकर तीन दिन अपने पास रखा। इस दौरान उसका शारीरिक शोषण करता रहा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद प्रेमी ने पीड़िता को घर से निकाल दिया।

झांसा देकर तीन युवकों ने किया गैंगरेप

इसके बाद तीन युवक सुमित चिकवा, निहाल चिकवा और अमित चिकवा ने भी झांसा देकर पीड़िता को रेलवे स्टेशन छोड़ने की बात कहकर अपने साथ ले गए। इसके बाद ​तीनों ने लड़की के साथ बारी-बारी से रेप किया। घंटना को अंजाम देने के बाद लड़की को रेलवे स्टेशन छोड़कर फरार हो गए।

परिचित ने पीड़िता को पहुंचाया घर

पीड़िता ने मदद के लिए दर दर भटकती रही। इस दौरान उसकी मुलाकात एक परिचित से हुई। उसने लड़की को उसके घर तक पहुंचाया। घर पहुंचकर आपबीती बताई। उसके बाद परिजन उसे थाना लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दावा किया है कि शिकायत दर्ज के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

यह घटना बेहद दर्दनाक और निंदनीय है। ऐसी घटनाएं समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करना सराहनीय है, लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

साथ ही, पीड़िता को न्याय और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करना बेहद आवश्यक है। समाज और प्रशासन को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि महिलाओं और बच्चों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाया जाए।

चेन्नई : अन्ना यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रा का बलात्कार

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अन्ना यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ विश्वविद्यालय परिसर में रेप हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर 37 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यहां सड़क किनारे बिरयानी बेचने वाले ज्ञानशेखरन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार अलसुबह उस समय हुई जब पीड़िता और उसका पुरुष मित्र पास के चर्च में प्रार्थना में भाग लेने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें-

Sukhbir Singh Badal: कौन है सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाला नारायण सिंह चौड़ा, 1984 में गया था पाकिस्तान

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
45 %
1.6kmh
0 %
Wed
24 °
Thu
31 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular