29.2 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशJaunpur Suicide Case: जौनपुर में अतुल सुभाष जैसा आत्महत्या का केस सामने...

Jaunpur Suicide Case: जौनपुर में अतुल सुभाष जैसा आत्महत्या का केस सामने आया, जानिए पूरा मामला

Jaunpur Suicide Case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र से यह दुखद घटना सामने आई है, जिसमें संपत्ति विवाद के कारण मनोज कुमार सोनी ने आत्महत्या कर ली।

Jaunpur Suicide Case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र से यह दुखद घटना सामने आई है, जिसमें संपत्ति विवाद के कारण मनोज कुमार सोनी ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें अपनी मां, भाई, भतीजे और भतीजी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मनोज सोनी ने दो दिन पहले अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनोज ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने अपनी मां और भाई पर उनकी पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।

आत्महत्या करने से पहले बनाया वीडियो

जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के गांव नासही में हुई इस घटना ने संपत्ति विवाद और पारिवारिक तनाव के कारणों को एक बार फिर उजागर किया है। मनोज सोनी ने आत्महत्या करने से पहले जो वीडियो बनाया, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और उसमें उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

संपत्ति विवाद

मनोज ने वीडियो में बताया कि उनकी मां ने उनके खिलाफ संपत्ति विवाद को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। इस विवाद ने उन्हें मानसिक रूप से काफी आहत किया। मनोज ने कहा कि उन्होंने अपना घर बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन परिस्थितियों से हारकर यह कदम उठाने को मजबूर हो गए।

परिवार पर आरोप

वीडियो में स्पष्ट रूप से संपत्ति विवाद का जिक्र किया गया है, जो इस आत्मघाती कदम का मुख्य कारण बना। मनोज ने अपने परिवार के कुछ सदस्यों को मानसिक प्रताड़ना के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अपनी पत्नी को अपनी हिम्मत बताते हुए उनके प्रति सकारात्मक भाव व्यक्त किए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। परिवार के जिन सदस्यों पर आरोप लगाए गए हैं, उनसे पूछताछ की जा सकती है।

24 दिसंबर की है घटना

जौनपुर के जाफराबाद थाना क्षेत्र में हुई इस दुखद घटना पर क्षेत्राधिकारी नगर आयुष श्रीवास्तव ने विस्तृत जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को ग्राम नासही में 35 वर्षीय मनोज कुमार सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया और मामले की विधिक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मृतक द्वारा आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों पर संपत्ति के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी की लिखित तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में निष्पक्ष और तेज़ी से जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

Road Accident: अरवल में शादी की खुशियां मातम में बदली, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
70 %
3.7kmh
98 %
Tue
29 °
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
35 °

Most Popular