37.1 C
New Delhi
Saturday, April 18, 2026
Homeमध्यप्रदेशRatapani Tiger Reserve: रातापानी बना MP का आठवां टाइगर रिजर्व पार्क, PM...

Ratapani Tiger Reserve: रातापानी बना MP का आठवां टाइगर रिजर्व पार्क, PM मोदी ने पर्यावरण प्रेमियों के लिए बताया अद्भुत खबर

Ratapani Tiger Reserve: मध्य प्रदेश सरकार ने रातापानी वन्यजीव अभयारण्य को राज्य का आठवां टाइगर रिजर्व घोषित किया है। यह कदम बाघ संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, और इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण प्रेमियों के लिए एक अद्भुत खबर बताया है। रातापानी टाइगर रिजर्व का यह निर्णय मध्य प्रदेश के बाघों की सुरक्षा और उनके प्राकृतिक आवास की रक्षा के लिए एक अहम कदम है। यह कदम न केवल बाघों की संख्या को बढ़ावा देगा, बल्कि राज्य के जैविक विविधता को भी संरक्षित करने में मदद करेगा।

मध्य प्रदेश का रातापानी टाइगर रिजर्व राज्य का आठवां बाघ अभयारण्य है, जो कान्हा, सतपुड़ा, बांधवगढ़, पेंच, संजय डुबरी, पन्ना और वीरांगना दुर्गावती के बाद शामिल हुआ है। राज्य में बाघों की आबादी 785 होने का अनुमान है, जो भारत में सबसे अधिक है। इसके बाद कर्नाटक (563) और उत्तराखंड (560) का स्थान है। यह उपलब्धि न केवल बाघों के संरक्षण में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि मध्य प्रदेश को वन्यजीवों की सुरक्षा और जैव विविधता संरक्षण में अग्रणी राज्य बना रही है।

PM मोदी ने पर्यावरण प्रेमियों के लिए बताया अद्भुत खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट को रीट्वीट करते हुए कहा, प्रकृति की देखभाल के हमारे सदियों पुराने लोकाचार के अनुरूप पर्यावरण प्रेमियों के लिए अद्भुत खबर। सामूहिक प्रयासों की बदौलत भारत में बाघों की आबादी समय के साथ बढ़ रही है और मुझे यकीन है कि आने वाले समय में भी यह जारी रहेगी।

अब सही मायनों में MP बना टाइगर स्टेट

प्रधानमंत्री का यह संदेश बाघों के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और भारत में बाघों की संख्या में वृद्धि के महत्व को उजागर करता है। इस प्रयास का हिस्सा बनने के लिए सरकार, वन विभाग और विभिन्न पर्यावरण संगठन मिलकर काम कर रहे हैं।

भारत ने अपनी सूची में 57वां बाघ अभयारण्य जोड़ा : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, हम बाघों के संरक्षण में काफी प्रगति कर रहे हैं। भारत ने अपनी सूची में 57वां बाघ अभयारण्य जोड़ा है। सूची में शामिल होने वाला नवीनतम स्थान मध्य प्रदेश में रातापानी टाइगर रिजर्व है। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी के वन्यजीव संरक्षण के परिणामस्वरूप है। बाघ संरक्षण की दिशा में अथक प्रयासों के लिए मैं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA), मध्य प्रदेश के लोगों और देशभर के वन्यजीव प्रेमियों को भी बधाई देता हूं।

रातापानी बना MP का आठवां टाइगर रिजर्व पार्क

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, मध्यप्रदेश को मिला आठवां टाइगर रिजर्व। प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच और कुशल मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश ने पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। रायसेन जिले में स्थित रातापानी को अब प्रदेश का आठवां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। यह निर्णय न केवल बाघों की सुरक्षा को सुदृढ़ करेगा, बल्कि जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को भी नई दिशा देगा।

यह भी पढ़ें-

GST Council Meeting: जीएसटी की बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रखे कई अहम सुझाव

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
37.1 ° C
37.1 °
37.1 °
25 %
3.1kmh
100 %
Sat
41 °
Sun
41 °
Mon
41 °
Tue
41 °
Wed
42 °

Most Popular