43.1 C
New Delhi
Thursday, May 21, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh: 9 लाख इनाम के खूंखार नक्सलियों ने किया सडेंडर, अब तक...

Chhattisgarh: 9 लाख इनाम के खूंखार नक्सलियों ने किया सडेंडर, अब तक किए कई बम ब्लास्ट और हत्या

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति और अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। अब इनका असर देखने को मिल रहा है।

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा खोल रखा है। केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार नक्सलवादी इलाकों में डेरा डाल रखा है। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति और अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। अब इनका असर देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के पढ़ते प्रभाव को देखते हुए नक्सली एक के बाद एक सडेंडर कर रहे हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी की सडेंडर करने वाले खूंखार नक्सलियों में ऐसे भी हैं जिनके सिर पर लाखों रुपए के लाखों रुपए का इनाम सरकार की तरफ से रखा गया है। पुलिस को नक्सल मोर्चे में एक बड़ी कामयाबी मिली है। 9 लाख इनाम के खूंखार नक्सलियों ने सडेंडर किया। इनमें 3 महिला नक्सली भी शामिल है।

सरकार की पुनर्वास नीति से हुईं प्रभावित

कांकेर में तीन इनामी महिला नक्सलियों ने पुलिस के सामने सडेंडर किए है। नक्सली गढ़चिरोली डिवीजन अंतर्गत गट्टा लोकल स्क्वॉड ऑर्गेनाइजेशन (एलओएस) एरिया कमेटी सदस्य (डिप्टी कमांडर) और दूसरी टेलर टीम सदस्य के रूप में सक्रिय है। तीसरी नक्सली मेढ़की एलओएस की सदस्या है। पुलिस के अनुसार शासन की पुनर्वास नीति और लोन वर्राटू के कारण नक्सली समाज की मुख्य धारा में लौटने का फैसला किया है।

लोन वर्राटू अभियान ला रहा है रंग

इस अभियान के तहत कई इनामी नक्सली हथियार छोड़ कर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। हाल ही में कांकेर जिला पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की निरंतर कार्रवाई के कारण तीन महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। एक नक्सली पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। बाकी दो नक्सलियों पर इनाम 1-1 लाख रुपये है। प्रशांत शुक्ला ने बताया कि कांकेर जिला पुलिस और सीमा सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे नक्सली आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

2 लाख इनाम के खूंखार नक्सली ने किया सरेंडर

एक और हार्डकोर नक्सली ने लाल आतंक का रास्ता छोड़कर गढ़चिरौली पुलिस व सीआरपीएफ के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया है। इस नक्सली पर महाराष्ट्र सरकार ने 2 लाख का इनाम घोषित किया था। इसके बारे में जानकारी देते हुए गढचिरौली पुलिस ने बताया कि हार्डकोर नक्सली लच्चु करीया ताडो निवासी भटपार तहसील भामरागड, जिला गढचिरौली ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

अब तक किए कई बम ब्लास्ट और हत्या

गढचिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हार्डकोर नक्सली लच्चु करीया ताडो ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। लच्चु करीया ताडो भटपार तहसील भामरागड, जिला गढचिरौली का निवासी है।

लच्चु करीया ताडो के अपराध

सड़क निर्माण कार्य में आगजनी

साल: 2022
स्थान: इरपनार गांव
घटना: 19 वाहनों की आगजनी में शामिल

आईईडी प्लांटिंग

साल: 2023
स्थान: नेलगुंडा गांव के जंगल पगडंडी रास्ते पर
घटना: आईईडी प्लांट करने में शामिल

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
43.1 ° C
43.1 °
43.1 °
15 %
7.2kmh
0 %
Thu
44 °
Fri
45 °
Sat
45 °
Sun
47 °
Mon
46 °

Most Popular