20.2 C
New Delhi
Monday, October 19, 2026
HomeदेशDoda Encounter: डोडा मुठभेड़ में सैन्य अफसर समेत 5 जवान शहीद, जैश...

Doda Encounter: डोडा मुठभेड़ में सैन्य अफसर समेत 5 जवान शहीद, जैश से जुड़े कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

Doda Encounter: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल एक पुलिसकर्मी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस प्रकार से इस मुठभेड़ में अब तक एक सैन्य अधिकारी सहित पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं।

Doda Encounter: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल एक पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया। इस प्रकार से इस मुठभेड़ में अब तक एक सैन्य अधिकारी सहित पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं। इससे पहले, डोडा जिले के जंगल वाले इलाके में आतंकवादियों के साथ रात भर हुई मुठभेड़ में एक कैप्टन समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए थे। अधिकारियों के हवाले से बताया कि मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सोमवार देर शाम डोडा शहर से दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में अभियान शुरू किया था। रात हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी।

राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

इस मुठभेड़ के बारे में अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने सोमवार शाम को उरारबागी में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने जवानों को देखते ही गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट से ज्यादा देर तक चली गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी और एक अधिकारी समेत चार सैन्यकर्मी घायल हुए थे।

जैश से जुड़े कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

16 आर्मी कोर का कहना है कि अतिरिक्त सैनिकों को डोडा में मुठभेड़ क्षेत्र में भेज दिया है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि यह संगठन जैश-ए-मोहम्मद का ही ऑफ शूट है। इसने बीते दिनों कठुआ में सेना के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी।

डोडा घने जंगलों वाले पहाड़ी जिलों में से एक

अधिकारियों के अनुसार इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है। डोडा जम्मू संभाग के घने जंगलों वाले पहाड़ी जिलों में से एक है, जहां माना जाता है कि आतंकवादी गुरिल्ला युद्ध की नीति अपना रहे हैं। भारतीय सेना ने 14 जुलाई को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया था।

रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख से की बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जवानों की शहादत पर शोक जताया है और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बातचीत करते हुए जमीनी हालात का जायजा लिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि राजनाथ सिंह ने मंगलवार सुबह सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बात की। सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री को जमीनी हालात और डोडा में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान से अवगत कराया है।

जवानों की शहादत को सलाम

रक्षा मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि डोडा (जम्मू-कश्मीर) के उरारबागी में आतंकवाद के खिलाफ अभियान में भारतीय सेना के हमारे बहादुर जवानों की शहादत पर काफी शोकाकुल हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। अपने कर्तव्य के निर्वहन में जान न्यौछावर करने वाले सैनिकों के परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.2 ° C
20.2 °
20.2 °
56 %
0.5kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °

Most Popular