36 C
New Delhi
Wednesday, September 16, 2026
HomeबिहारSarkari Naukri 2024: बिहार में जॉब की बहार, पंचायती राज विभाग होगी...

Sarkari Naukri 2024: बिहार में जॉब की बहार, पंचायती राज विभाग होगी 15 हजार से ज्यादा पदों पर भती, देखें पूरी लिस्‍ट

Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तैयारियों कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। बिहार में बंपर सरकारी नौकरियां निकली है।

Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तैयारियों कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। बिहार में बंपर सरकारी नौकरियां निकली है। स्वास्थ्य विभाग में बिहार CHO भर्ती 2024 के बाद अब बिहार पंचायती राज विभाग ने 15 हजार से अधिक पदों पर नौकरी निकाली है। जल्द ही इन पदों पर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि बिहार सरकार इस भर्ती को चार महीनों के अंदर ही पूरा करने वाली है। ऐसे में आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो इसके लिए आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के संबंध में नीचे विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

युवाओं को मिलेगी 10 लाख नौकरियां

पंचायती राज विभाग मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने वैकेंसी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगले साल 2025 में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 लाख नौकरियों देने का वादा किया गया है। इसी के तहत पंचायती राज विभाग में यह नौकरियां निकाली गई है।

जानिए कब शुरू होंगे आवेदन

पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह और निर्देशक हिमांशु कुमार राय ने इस भर्ती के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही इन पदों पर आवेदन शुरू होने वाले है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं जिला परिषद, पंचायत कार्यलयों और पंचायत सरकार को चलाने के लिए इन भी पदों को भरा जाना बहुत जरूरी है। बहुत जल्द इन पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किए जाएंगे। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया भी शुरु होगी।

इन पदों पर की जाएगी भर्ती

पंचायती राज संस्थाओं के काम काज को बेहतर बनाने के लिए पंचायत विभाग में 4,351 स्थायी पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, 11,259 अस्थायी पदों को भरा जाएगा। बताया जा रहा है कि इन पदों में पंचायत सचिव के 3,525 पद भी शामिल हैं। मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने अलग-अलग पदों के बारे में पूरी जानकारी दी है।

स्थायी पदों का विवरण

पंचायत सचिव के लिए 3525 पद
निम्नवर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय) के लिए 504 पद
पंचायत राज पदाधिकारी के लिए 112 पद
जिला परिषद कनीय अभियंता के लिए 104 पद
जिला परिषद में निम्नवर्गीय लिपिक के लिए 72 पद
अंकेक्षक के लिए 28 पर
कार्यालय परिचारी के लिए 05 पद
निम्निवर्गीय लिपिक (मुख्यालय) के लिए 01 पद
इस प्रकार से कुल स्थायी पदों के लिए 4351 पद है।

संविदा पर भर्ती की जानकारी

लेखपाल सह आईटी. सहायक के लिए 7070 पद
ग्राम कचहरी न्यायमित्र के लिए 2230 पद
ग्राम कचहरी सचिव के लिए 1400 पद
तकनीकी सहायक के लिए 556 पद
सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 03 पद
इस प्रकार से कुल संविदा पदों पर 11,259 पद है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
36 ° C
36 °
35.1 °
46 %
3.1kmh
16 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular