23 C
New Delhi
Wednesday, November 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh : श्रद्धालुओं से भरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी, 3 की...

Chhattisgarh : श्रद्धालुओं से भरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी, 3 की मौत, 40 घायल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस का उत्तर प्रदेश में एक्सीडेंट हो गया।

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस का उत्तर प्रदेश में एक्सीडेंट हो गया। श्रद्धालुओं की बस उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलट गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 40 लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ है। बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर पलट गई। इसके बाद यात्रियों में मदद को चीख-पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

65 यात्री सवार थे बस में

बताया जा रहा है कि रात तीन बजे इस दुर्घटना हुई थी। बस में 65 यात्री सवार थे। हादसे में 40 से ज्यादा घायल हो गए। इनमें से 3 की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के समय बस छत्तीसगढ़ आ रही थी। पीड़ित वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। सभी पीड़ित छत्तीसगढ़ के निवासी हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव ने जताया दुख

इस घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर घायलों के उपचार के निर्देश दिए हैं तथा मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर की है। सीएम विष्णु देव ने एक्स पर लिखा, छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटने की दुःखद खबर आ रही है। बस में सवार 65 श्रद्धालु में से तीन के निधन और 40 लोगों के घायल होने की खबर है, घायलों के जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में इलाज की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन से बात कर डॉक्टरों को उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों को इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत

एसपी ग्रामीण कुमार रण विजय सिंह भी घटना स्थाल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बस से निकाल कर जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया दिया गया है। इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय अंशु निवासी धमदा, छत्तीसगढ़ और सात वर्षीय अमित के रूप में हुई है।

ड्राइवर को नींद आने के कारण हुआ हादसा

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए नसीरपुर इंस्पेक्टर शेर सिंह ने कहा है कि सभी यात्री छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं जो वैष्णो देवी से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। रात का समय होने के कारण थकान की वजह से चालक को नींद आ गई और यह हादसा हो गया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23 ° C
23 °
23 °
60 %
0.6kmh
0 %
Wed
22 °
Thu
30 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °

Most Popular