31 C
New Delhi
Wednesday, September 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh Lok Sabha Election Results : 10 सीटों पर बीजेपा का कब्जा,...

Chhattisgarh Lok Sabha Election Results : 10 सीटों पर बीजेपा का कब्जा, कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट

Chhattisgarh Lok Sabha Election Results : छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम जारी हो गया है। पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस की रणनीति फेल हो गई।

Chhattisgarh Lok Sabha Election Results : छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम जारी हो गया है। पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस की रणनीति फेल हो गई। प्रदेश की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है। इस बार बीजेपी ने 10 सीटों पर कब्जा किया है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीत मिल पाई है। कांग्रेस अब अपनी हार की असल वजह को तलाशने में जुटी है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक बीजेपी हर जगह हावी रही। ऐसी कोई भी सीट नहीं रही जहां पर कांग्रेस के दिग्गजों ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी हो।

कांग्रेस क्यों हुई फेल

कांग्रेस पार्टी बीजेपी के सामने दूसरी बार फेल हो गई है। पहले तो मोदी लहर उसके बाद मोदी सरकार के काम को लेकर कोई भी कांग्रेस अपनी कोई बड़ी योजना तैयार नहीं कर पाई। कांग्रेस अपनी पूरी रणनीति पर ही चलती रही और वह बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ राज्य में माहौल नहीं बना सकी। इससे पहले भी साल 2019 में भी राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर के नरेंद्र मोदी चलते रहे। कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के मुद्दे से ही प्रहार करते रहे। इस बार भी पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में कोल घोटाला, शराब घोटाला और पीएससी घोटाला को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी जीत

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर से बड़ी जीत दर्ज की है। अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 5,75,285 वोटों से करारी शिकस्त दी है। दुर्ग से बीजेपी उम्मीदवार विजय बघेल 4,38,226 वाेटों से जीते है। कांग्रेस ने कोरबा लोकसभा सीट पर ही जीत हासिल की है। इस सीट से ज्योत्सना महंत ने सरोज पांडेय को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।

कितने वोट से जीते प्रत्याशी

  • रायपुर लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल 5,75,285 वोटों से जीते।
  • दुर्ग लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 4,38,226 वोटों से जीते।
  • सरगुजा लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज 64,822 वोटों से जीते।
  • राजनांदगांव लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 44 हजार वोटों से जीते।
  • बिलासपुर लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू एक लाख से ज्यादा वोटों से जीते।
  • जांजगीर चांपा लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 60,000 वोटों से जीतीं।
  • बस्तर लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप 55,245 वोटों से जीते।
  • कांकेर लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग 1,974 वोटों से जीते।
  • महासमुंद लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी 1,45,456 वोटों से जीतीं।
  • रायगढ़ लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 2,40,391 वोट से जीते।
  • कोरबा लोकसभा : कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 40 हजार से ज्यादा वोट से जीते।

2019 का लोकसभा चुनाव परिणाम

छत्तीसगढ़ में साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की थी। प्रदेश की 11 में से 9 सीटे बीजेपी के खाते में आई थी। वहीं, कांग्रेस के खाते में सिर्फ दो सीट बस्तर और कोरबा लोकसभा सीटें ही आईं थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
31 ° C
31 °
29.1 °
74 %
2.6kmh
22 %
Wed
31 °
Thu
31 °
Fri
28 °
Sat
31 °
Sun
35 °

Most Popular