20.1 C
New Delhi
Wednesday, October 28, 2026
HomeदेशPM Modi: 24 साल से लगातार गाली खाने के बाद अब 'गाली...

PM Modi: 24 साल से लगातार गाली खाने के बाद अब ‘गाली प्रूफ’ बन गया हूं: पीएम मोदी

PM Modi: पीएम मोदी ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि विपक्षी दल इतने हताश हो गए हैं कि अब उनका स्वभाव बन गया है गाली-गलौज करने का। पीएम मोदी ने कहा कि किसी ने उन्हें 'मौत का सौदागर' कहा तो किसी ने 'गंदी नाली का कीड़ा' कहा।

PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान पीएम मोदी लगातार विपक्षी दलों पर हमला बोल रहे हैं। पीएम मोदी अपनी कई चुनावी रैलियों में कह चुके हैं विपक्ष दिन रात उन्हें गालियां देता रहता है। अब पीएम मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में कहा कि विपक्ष को उन्हें गालियां देने का अधिकार है।

पीएम मोदी ने कहा कि वह पिछले 24 सालों से लगातार गालियां खाने के बाद ‘गाली-प्रूफ’ बन गए हैं। पीएम मोदी ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि विपक्षी दल इतने हताश हो गए हैं कि अब उनका स्वभाव बन गया है गाली-गलौज करने का। पीएम मोदी ने कहा कि किसी ने उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा तो किसी ने ‘गंदी नाली का कीड़ा’ कहा।

गाली देना उनका स्वभाव बन गया है:

पीएम मोदी ने आगे कहा कि उनकी पार्टी के सदस्यों ने हिसाब लगाया और करीब 101 गालियां गिनाईं। साथ ही पीएम ने कहा कि चाहे चुनाव हो या ना हो विपक्ष के लोग मानते हैं कि गाली देने का अधिकार सिर्फ उन्हें ही है। वे इतने निराश हो चुके हैं कि गाली देना अब उनका स्वभाव बन गया है।

विपक्षी नेता पीएम मोदी पर उन्हें दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने के आरोप लगाते हैं। पीएम मोदी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने अपने अधिकारियों से भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस के लिए कहा है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा उनसे पूछे कि जो वे कह रहे हैं उसका सबूत क्या है।

10 साल में ईडी ने 2200 करोड़ रुपए जब्त किए:

पीएम मोदी ने कहा कि जब मनमोहन सिंह सत्ता में थे तो 34 लाख रुपए 10 साल में जब्त किए गए। वहीं पिछले 10 साल में ईडी ने 2200 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जो 2200 करोड़ रुपए वापस देश में लेकर आया, उसका सम्मान होना चाहिए ना कि गाली मिलनी चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि जिसका पैसा गया, वह गाली दे रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि पैसा चुराने में जिसका हाथ है, पकड़े जाने पर चिल्लाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के कामकाज में हस्तक्षेप के आरोपों पर विपक्ष से उनके पास मौजूद सबूतों के बारे में पूछा जाना चाहिए। पीएम ने कहा कि जांच एजेंसियों के काम में सरकार कभी भी हस्तक्षेप नहीं करती है।

केजरीवाल के जेल जाने के प्रश्न पर क्या बोले पीएम:

जब एएनआई ने पीएम मोदी से दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के इस आरोप पर प्रश्न पूछा कि पीएम मोदी तय करते हैं कि कौन जेल जाएगा। इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि बेहतर होगा कि ये लोग देश का संविधान पढ़े और देश का कानून पढ़े।

आगे उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें किसी को भी कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में उनकी अंतरिम जमानत अवधि 7 दिन के लिए और बढ़ाने की मांग वाली याचिका लगाई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दिया।

टीएमसी पार्टी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही:

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सबसे बड़े लाभार्थी के रूप में उभरेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव एकतरफा है और इससे तृणमूल कांग्रेस के नेता निराश हैं।

पीएम ने कहा कि बंगाल चुनाव में टीएमसी पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तीन सीटें जीती थीं लेकिन जनता ने तीन से 80 तक पहुंचा दिया है। आगे उन्होंने कहा कि लोकसभा में बीजेपी को खूब समर्थन मिला है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.1 ° C
20.1 °
20.1 °
49 %
0.5kmh
0 %
Tue
19 °
Wed
30 °
Thu
28 °
Fri
25 °
Sat
29 °

Most Popular