21.5 C
New Delhi
Sunday, November 1, 2026
Homeराजस्थानWeather Update : राजस्थान में गर्मी का टॉर्चर, BSF जवान ने तपती...

Weather Update : राजस्थान में गर्मी का टॉर्चर, BSF जवान ने तपती रेत पर सेंका पापड़, देखें वायरल वीडियो

Weather Update : देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकांश राज्यों में कई जगहों पर तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ज्यादातर राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का कहर देखने को मिल रहा है। दिल्ली से राजस्थान समेत 6 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट तक जारी किया जा चुका है। पंजाब और हरियाणा में भी 47 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। राजस्थान में भी गर्मी का टॉर्चर देखने को मिल रहा है।

बीकानेर में 47 डिग्री पार पहुंचा पारा

प्रदेश के बीकानेर जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां पारा 47 डिग्री पार पहुंच गया है। सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के जवानों ने रेत पर पापड़ सेंके हैं। इस एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक ओर लोग गर्मी से निजात पाने के लिए एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर देश की सीमाओं में तैनात हमारे जवान तरह विपरीत परिस्थितियों में हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे हैं।

रेत में दफनाया पापड़

सोशल मीडिया पर 48 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बीएसएफ का एक जवान गर्मी के सितम को दिखाने के लिए पापड़ की मदद ली है। इसमे आप देख सकते है कि कैसे जवान सबसे पहले एक पापड़ को रेत के अंदर छिपा देता है और फिर करीब सात मिनट के बाद जैसे ही उसने पापड़ को रेत से बाहर निकाला।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

हैरान कर देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रेत के अंदर 40 सेकेंड तक दबा पापड़ लगभग 70 प्रतिशत तक पक चुका था। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा 40 को कब का पार कर चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया पर बीकानेर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

असम सीएम हिमंत बिस्वा ने शेयर किया वीडियो

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने एक्स पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, राजस्थान के रेगिस्तान से यह वीडियो देखकर मेरे मन में हमारे जवानों के प्रति अपार सम्मान और कृतज्ञता की भावना भर गई है, जो ऐसी असाधारण परिस्थितियों में भी हमें सुरक्षित रखते हैं। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी अपनी राय दे रहे है। लोगों ने कमेंट में रेगिस्तान की गर्मी का हाल बयान किया। इसको देखने के बाद जहां कुछ लोगों ने बीएसफ जवानों की देश के प्रति जिम्मेदारी की तारीफ कर रहे है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
21.5 ° C
21.5 °
21.5 °
72 %
1kmh
1 %
Sat
21 °
Sun
25 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °

Most Popular