29.7 C
New Delhi
Saturday, August 1, 2026
HomeबिहारCrime News: साधु से बदसलूकी के बाद साध्वी की पीट-पीटकर हत्या, जांच...

Crime News: साधु से बदसलूकी के बाद साध्वी की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Crime News: बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और साध्वी की सरेआम हत्या करने का मामला सामने आया है।

Crime News: बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और साध्वी की सरेआम हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लात-घूसों से पीटकर मार डाला। शिकायत करने पर आरोपियों ने साधु का भी सिर फोड़ डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हत्या का जिन पर आरोप लगा है वे चारों भाई है। नशे की हालत में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया, इसके बाद चारो फरार चल रहे है। घटना बीती देर रात की बतायी जाती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने दी पुलिस का सूचना

पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया में साध्वी की मौत का मामला गरमा हुआ है। बताया जा रहा है कि राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर के एक साधु के साथ हुए मारपीट की घटना में बीच बचाव करने आई मठ की मुख्य साध्वी सीता सहचरी को चोट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साध्वी के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आरोपियों ने पहले साधु के साथ अभद्र व्यवहार किया

इस घटना के बारे में घायल साधु शत्रुघ्न शरण शास्त्री ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उनके साथ मारपीट कर रहे थे तभी साध्वी सीधा सहचरी बची बचाव के लिए आई तो उससे भी पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। घायल साधु ने बताया कि गांव के ही रहने वाले शत्रुघ्न सिंह के लड़कों ने पहले तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जब वह उसकी शिकायत करने उसके घर पहुंचे तो घर के सभी सदस्यों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

साध्वी की पीट-पीटकर हत्या

साधु शत्रुघ्न शरण शास्त्री ने बताया कि बीच बचाव करने पहुंची साध्वी सीता सहचरी की भी बदमाशों ने लात-घूसों से पिटाई कर दी। इससे उनकी मौत हो गई। साध्वी सीता सहचरी 45 वर्ष की थीं, वह लंबे समय से मठ में रह रहीं थीं।पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करा दी है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जाते हैं।

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में शत्रुघ्न सिंह के चार पुत्रों विक्की सिंह मोनू सिंह सोनू सिंह व गौरव सिंह को नामजद किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।

बीजेपी की कार्यकर्ता भी रह चुकी है साध्वी

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साध्वी की पीट-पीटकर हत्या की बात कही जा रही है। साध्वी सीता सहचरी को हॉकी प्लेयर भी रह चुकी है और उन्हें हॉकी में शील्ड और ट्रॉफी मिल चुके हैं। इसके अलावा वह 2001 से 2010 तक लगातार भाजपा की कार्यकर्ता भी रही। साध्वी बाढ़ जिले में महिला मोर्चा, जिला मंत्री के पद की भी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने की कोशिश

बताया गया कि मठ के महंत साधु शरण शास्त्री सोमवार की रात पड़ोसी के घर बोरा लाने के लिए गए हुए थे। तभी रास्ते में नशे में धुत दो युवकों ने उनके साथ अभद्रता की और निर्वस्त्र करके उनका वीडियो बनानी कोशिश की। जब साधु ने इसका विरोध किया तो युवक उनकी पिटाई करने लगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
70 %
5kmh
89 %
Sat
37 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
31 °
Wed
33 °

Most Popular