18.2 C
New Delhi
Saturday, November 7, 2026
HomeखेलIPL 2024: बारिश के कारण मैच रद्द, प्लेऑफ में पहुंचने वाली हैदराबाद...

IPL 2024: बारिश के कारण मैच रद्द, प्लेऑफ में पहुंचने वाली हैदराबाद तीसरी टीम

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण का 66वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला था। लेकिन बारिश के कारण यह रद्द हो गया।

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण का 66वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला था। लेकिन बारिश के कारण यह रद्द हो गया। बारिश की वह से इस मैच के लिए टॉस भी नहीं हो पाया। दोनों टीमों को एक एक अंक बांट दिए गए। इस एक अंक को लेकर हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंची गई। अब पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली तीसरी टीम बन गई है।

टॉस से पहले तेज बारिश और आंधी

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2024 का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। टॉस से ठीक पहले तेज बारिश के साथ – साथ आंधी तूफान का कहर देखने मिला। इसकी वजह से मैदान गीला हो गया। इसके बाद भी रूक रूक कर बारिश होती रही। भारतीय समय अनुसार 10.30 तक मैच शुरू नहीं होता है तो इस मैच को रद्द कर दिया जाएगा। वहीं अगर इससे पहले बारिश रुक जाएगी तो 5- 5 ओवर का मैच कर दिया जाता है।

हैदराबाद ने किया प्लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई

बारिश की वजह से एक भी गेंद फेंके बिना मैच रद्द करने के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस, दोनों ने अब एक-एक अंक मिले। सनराइजर्स हैदराबाद के अब 15 अंक हो गए हैं, इसका मतलब है कि वे अब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। अब उसे रविवार को पंजाब किंग्स को हराना होगा।

गुजरात को दूसरा मैच रद्द, प्लेऑफ की रेस से बाहर

आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस यह इस साल लगातार दूसरा मुक़ाबला रद्द हुआ है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला जाने वाला पिछला मैच भी तेज बारिश के चलते नहीं हो सका था। इस प्रकार दो मैच बारिश की वजह से रद्द होने के कारण गुजरात को बड़ा नुकसान हुआ है। इसलिए गुजरात प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गया है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम को कैंसर जागरूकता का समर्थन करने के लिए लैवेंडर जर्सी पहननी थी, लेकिन बारिश के कारण ऐसा करने का मौका नहीं मिला।

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन, उमरान मलिक, मयंक अग्रवाल, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक मारकंडे, जे सुब्रमण्यन, फजलहक फारुकी, मार्को यानसेन, आकाश महाराज सिंह।

गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, अभिनव मनोहर, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी, संदीप वारियर, शरत बीआर, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, विजय शंकर, जोशुआ लिटिल, रविश्रीनिवासन साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मानव सुतार, सुशांत मिश्रा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.2 ° C
18.2 °
18.2 °
28 %
2.1kmh
0 %
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
30 °
Wed
29 °

Most Popular