23.3 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
HomeराजनीतिKangana Ranaut Net Worth: 8 मुकदमे, 17 करोड़ कर्ज, 6 किलो सोना...

Kangana Ranaut Net Worth: 8 मुकदमे, 17 करोड़ कर्ज, 6 किलो सोना और 60 किलो चांदी… जानिए कितने करोड़ों की मालकिन हैं 12वीं पास कंगना रनौत

Kangana Ranaut Net Worth: अभिनेत्री कंगना ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया है। अभिनेत्री ने चुनावी हलफनामे में बताया कि वह करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं।

Kangana Ranaut Net Worth: बॉलीवुड के कई बड़े दिग्गज कलाकार राजनीति में अपना प्रचम लहरा रहे हैं। इसी लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ने जा रहा है। बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत भी राजनीति करियर की शुरुआत करने जा रही है। अभिनेत्री कंगना ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान कंगना रनौत के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी रहे। इस सीट पर कंगना के सामने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह है। उन्होंने नॉमिनेशन फाइल करने के बाद कहा है कि मंडी से चुनाव लड़ना उनके के लिए गर्व की बात है। कंगना करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं, लेकिन उन पर 17 करोड़ का कर्ज भी है। अभिनेत्री पर 8 मुकदमे दर्जं हैं।

12वीं पास कंगना ने पास है इ​तनी संपत्ति

देश की हॉट लोकसभा सीटों में एक मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना करोड़ों संपत्ति की मालकिन है। 12वीं पास कंगना ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का खुलाया किया है। कंगना के पास 91,66,31,239 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। इसमें चल संपत्ति 28,73,44,239.36 करोड़ रुपए है। उनके पास एक बीएमडब्ल्यू और एक मर्सिडीज बेंज कार है।

कंगना पर 17 करोड़ की देनदारी

बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत के पास 2 लाख रुपए नकद है। तमाम बैंक खातों, शेयरों-डिबेंचर्स और ज्वैलरी समेत अन्य को जोड़कर कुल चल संपत्ति 28,73,44,239 रुपए है। जबकि अचल संपत्ति 62,92,87,000 रुपए है। वहीं देनदारी की बात करें तो कंगना रानौत के ऊपर 17,38,00000 रुपए है।

6 किलो सोना और 60 किलो चांदी

अभिनेत्री ने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनके पास 6 किलो 700 ग्राम सोना और ज्वैलरी है, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई गई है। इसके अलावा उनके पास 60 किलो चांदी है, जिसकी वैल्यू 50 लाख रुपए है। इसके अलावा उनके पास करोड़ों की डायमंड ज्वैलरी भी मौजूद है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

महंगी और लग्जरी कारें

कंगना को महंगी और लग्जरी कारों का भी शौक है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अभिनेत्री ने दो कारों का जिक्र किया है। इनमें एक BMW 7-सीरीज और दूसरी Mercedes Benz GLE SUV है। दोनों कारों की कीमत 1.56 करोड़ रुपए आंकी गई है।

कंगना के नाम 50 एलआईसी पॉलिसी

कंगना रनौत के नाम पर एक दो नहीं, बल्कि 50 एलआई पॉलिसी हैं। ये सभी पॉलिसीज एक ही तारीख 4 जून, 2008 को खरीदी गई हैं। इसके अलावा उन्होंने शेयरों में भी निवेश किया है। मनिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के 9999 शेयर इनके पास हैं, जिसमें उनका टोटल कैपिटल इन्वेस्टमेंट अमाउंट 1.20 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

सालाना कमाई है 4 करोड़ रुपए

कंगना रनौत ने हलफनामे में अपनी सालाना इनकम 4 करोड़ रुपये बताई है। यह इनकम 2022-23 की है। एक साल पहले उनकी सालाना इनकम 12.30 करोड़ थी। 2020-21 की बता करें तो उनके पास 11.95 करोड़ और 2019-20 में 10.31 करोड़ रुपये कमाई की थी। कंगना की नेटवर्थ में बड़ा हिस्सा फिल्मों में एक्टिंग के जरिए होने वाली आय का है। इसके अलावा ब्रांड्स एंडोर्समेंट्स के जरिए भी उनको मोटी कमाई होती है।

मुंबई से मनाली तक आलीशान घर

अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल के मनाली में कंगना के पास एक शानदार बंगला है, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपए है। इसके अलावा, मुंबई में पांच बेडरूम का एक अपार्टमेंट हैं, जिसकी कीमत 15 से 20 करोड़ रुपए बताए जा रहे है। मुंबई के पाली हिल में करोड़ों का एक बड़ा ऑफिस स्पेस भी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
23.3 ° C
23.3 °
23.3 °
86 %
1.7kmh
85 %
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
38 °

Most Popular