21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
HomeदेशMumbai hoarding collapse: मुंबई में विशाल होर्डिेग गिरा, 14 की मौत 74...

Mumbai hoarding collapse: मुंबई में विशाल होर्डिेग गिरा, 14 की मौत 74 घायल, अवैध था होर्डिंग, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Mumbai hoarding collapse: इस घटना में मरने वालों की संख्या 14 हो गई, जबकि कम से कम 74 लोग घायल हुए हैं। NDF की टीमों ने पूरी रात होर्डिंग के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया। अधिकारियों का कहना है कि नगर निकाय की अनुमति के बिना होर्डिंग बनाया गया था।

Mumbai hoarding collapse: सोमवार को धूल भरी आंधी के कारण मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में एक विशालकाय होर्डिंग (बिलबोर्ड) गिरने से बड़ा हादसा हुआ। मंगलवार तड़के इस घटना में मरने वालों की संख्या 14 हो गई, जबकि कम से कम 74 लोग घायल हुए हैं। NDF की टीमों ने पूरी रात होर्डिंग के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया।

अधिकारियों का कहना है कि नगर निकाय की अनुमति के बिना होर्डिंग बनाया गया था। सोमवार को, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हालात का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घोषणा की कि मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं ली गई थी-बीएमसी:

पंत नगर में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे एक पेट्रोल पंप पर जहां बहुत सारे लोग थे वहां पर यह होर्डिंग गिरा। 17.040 वर्ग फुट का यह होर्डिंग लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे बड़ा बिलबोर्ड था। BMC ने बताया कि उस स्थान पर चार होर्डिंग थे, सभी को मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त के लिए एसीपी (प्रशासन) द्वारा मंजूरी दी गई थी।

बीएमसी ने कहा होर्डिंग्स लगाने से पहले एजेंसी/रेलवे द्वारा बीएमसी की कोई अनुमति/एनओसी नहीं ली गई थी। NDF अधिकारी गौरव चौहान ने एएनआई को बताया कि पेट्रोल पंप पर एक बड़ा होर्डिंग गिरने की जानकारी उन्हें शाम 5 बजे मिली। अभी तक करीब 65 लोग की जान बचाई जा चुकी हैं।

मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज:

ADRA ने चार शवों को मलबे से निकाला और तीन लोगों को बचाया| उन्होंने यह भी कहा कि आग से बचने के लिए वे हाइड्रॉलिक या गैसोलीन का इस्तेमाल नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि मलबे को हटाने के लिए क्रेनों का इस्तेमाल किया जा रहा है |

साथ ही मालिक भावेश और अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने IPC की धारा 305, 338, 337 और 34 के तहत पंतनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है।

बिलबोर्ड लगाने वाली संस्था पर भी FIR दर्ज:

BMC ने BillBoard बनाने वाली संस्था M/S Ego Media के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद एफआईआर दर्ज की है। BMC ने कहा कि जो होर्डिंग गिरा है उसका आकार 120 x 120 वर्ग फीट था। जबकि उनकी तरफ से अधिकतम 40 x 40 वर्ग फीट के आकार के होर्डिंग लगाने की ही अनुमति दी जाती है।

लेकिन गिरे हुए होर्डिंग पर BMC की अनुमति नहीं मिलने के कारण BMC ने संस्था (M/S Ego) को अपने सभी होर्डिंग्स को तत्काल प्रभाव से हटाने का नोटिस दिया है। BMC आयुक्त भूषण गगरानी ने बीएमसी हेडक्वार्टर में डिजास्टर कंट्रोल रूम का दौरा करने के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि यह एक अवैध होर्डिंग था। जिस स्थान पर घटना हुई, वहां रेलवे की जमीन पर चार होर्डिंग थे जिसमें से एक गिर गया।

करीबन एक साल से, बीएमसी ने होर्डिंग्स लगाने पर आपत्ति व्यक्त कर रहा था। साथ ही उन्होंने कहा कि छेदा नगर जंक्शन के पास आठ पेड़ों को सूखने के लिए उनकी जड़ों में केमिकल डाला गया था ताकि होर्डिंग दिखने में बाधा न आए। बता दें कि BMC ने 19 मई, 2023 को इस विषय में एक एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

बांद्रा में भी हुई घटना:

BMC ने बताया कि बांद्रा में एक और दुर्घटना हुई, जिसमें हिल रोड पर खिमजी पैलेस के पास एक उम्बर पेड़ की शाखा टूटकर गिर गई, जिससे दो लोग एस्बेस्टस शीट से बने शेड के नीचे फंस गए। इस घटना में 35 वर्षीय इरफान खान और 38 वर्षीय अब्दुल खान गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंबई के जोगेश्वरी मेघवाड़ी नाका क्षेत्र में तेज हवाओं ने एक पेड़ को उखाड़ डाला। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और एक ऑटोरिक्शा को चोट लगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
73 %
1kmh
4 %
Tue
25 °
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
35 °

Most Popular