32.4 C
New Delhi
Monday, August 10, 2026
HomeदेशSushil Modi Death: विशेष विमान से पटना लाया जाएगा सुशील मोदी का...

Sushil Modi Death: विशेष विमान से पटना लाया जाएगा सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार में शामिल होंगे जेपी नड्डा

Sushil Modi Death: 72 वर्षीय सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि सुशील मोदी पिछले चार दिनों से एम्स में भर्ती थे। सोमवार रात सुशील मोदी ने अंतिम सांस ली। उनक निधन की खबर फैलते ही बिहार सहित पूरे देश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई।

Sushil Modi Death: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व सीएम सुशील मोदी का सोमवार रात निधन हो गया। सुशील मोदी कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले महीने की तीन तारीख को ही सुशील मोदी ने जानकारी देते हुए बताया था कि उन्हें कैंसर है और इस वजह से उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी। बता दें कि 72 वर्षीय सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित थे।

दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि सुशील मोदी पिछले चार दिनों से एम्स में भर्ती थे। सोमवार रात सुशील मोदी ने अंतिम सांस ली। उनक निधन की खबर फैलते ही बिहार सहित पूरे देश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। पीएम मोदी सहित देश के लगभग सभी दिग्गज राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

बिहार में बीजेपी के सभी कार्यक्रम रद्द:

सुशील मोदी का शव आज पटना लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ऐसे में बीजेपी आज बिहार में होने वाले पार्टी के सभी कार्यक्रमोंं को रद्द कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, बिहार सीएम नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित देश के सभी वरिष्ठ नेताओं ने सुशील मोदी के निधन पर शोक जताया है।

विशेष विमान से आज पटना पहुंचेगा पार्थिव शरीर:

सुशील मोदी का पार्थिव शरीर आज विशेष विमान से दिल्ली से पटना लाया जाएगा। पटना में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सुशील मोदी का शव दोपहर 12 बजे पटना पहुंचेगा। पटना एयरपोर्ट से उनका पार्थिव शरीर सीधे उनके निजी आवास पर ले जाया जाएगा। इसके बाद वहां लोग उनका अंतिम दर्शन करेंगे।

अंतिम दर्शन के बाद शव यात्रा निकाली जाएगी। बताया जा रहा है कि सुशील मोदी की अंतिम यात्रा भाजपा कार्यालय, विधान पार्षद होते हुए गुलबी घाट पहुंचेगी। गुलबी घाट पर सुशील मोदी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सहित कई वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

शाम पांच बजे पटना आएंगे जेपी नड्डा:

बिहार बीजेपी ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 5 बजे पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पटना पहुंचेंगे। बता दें कैंसर से पीड़ित सुशील मोदी को 9 अप्रैल को एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया था। सुशील मोदी के परिवार में उनकी पत्नी जेसी मोदी, दो बेटे उत्कर्ष और अक्षय हैं। विपक्षी दलों के नेताओं ने भी सुशील मोदी के देहांत पर शोक जताया है।

डॉ. मोहन भागवत ने भी जताया शोक:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने सुशील मोदी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कुशल राजनेता और जागृत सामाजिक कार्यकर्ता को हमेशा के लिए खो दिया। उन्होंने आगे कहा कि सुशील मोदी संघ के निष्ठावान स्वयंसेवक रहे। इसके साथ ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री भी रहे।

डॉ. भागवत ने कहा कि सुशील मोदी को हमेशा बिहार की चिंता रहती थी। साथ ही उनहोने कहा कि सुशील मोदी सार्वजनिक जीवन में सैद्धांतिक निष्ठा व पारदर्शिता के उदाहरण थे।

सुशील मोदी ने 3 अप्रैल को लिखा था पोस्ट:

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों में सुशील मोदी का भी नाम था। सुशील मोदी ने 3 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि वह पिछले 6 माह से कैंसर से जूझ रहे हैं। आगे उन्होंने लिखा था कि अब इसके बारे में लोगों को बताने का वक्त आ गया है।

उन्होंने यह भी लिखा था कि वह लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर पाएंगे और इसके बारे में उन्होंने पीएम मोदी को भी सबकुछ बता दिया था। सुशील मोदी ने लिखा था कि लेकिन वह हमेशा देश, बिहार और पार्टी के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
32.4 ° C
32.4 °
32.4 °
57 %
2.3kmh
100 %
Sun
32 °
Mon
35 °
Tue
30 °
Wed
38 °
Thu
37 °

Most Popular