32.1 C
New Delhi
Monday, April 27, 2026
HomeराजनीतिLok Sabha Election 2024 : भाजपा की 19वीं सूची जारी, पंजाब से...

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा की 19वीं सूची जारी, पंजाब से सुभाष शर्मा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अरविंद खन्ना को टिकट

Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की 19वीं सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बुधवार को पंजाब तीन लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के तीन चरण के मतदान संपन्न हो गए है। बाकी बचे चार चरणों के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। पार्टी के कई दिग्गज आगामी चुनाव होने वाली सीटों के लिए रोड शो और जनसभाए कर पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे है। इसी बीच बीजेपी ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की 19वीं सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बुधवार को पंजाब तीन लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पार्टी ने 2014 और 2019 के चुनावों में लगातार जीत हासिल की। इस बार जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में है।

पंजाब के लिए बीजेपी की नई लिस्ट जारी

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पंजाब के लिए तीन लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने आनंदपुर साहिब से डॉ. सुभाष शर्मा, फिरोजपुर से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और संगरूर से अरविंद खन्ना को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस लिस्ट में बीजेपी ने पंजाब की 3 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं।

जानिए किन्हें मिला टिकट

भाजपा ने आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से डॉ. सुभाष शर्मा, फिरोजपुर से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान के गृह क्षेत्र संगरूर से भाजपा ने अरविंद खन्ना को चुनावी मैदान में उतारा है।

सबसे लंबे समय तक चलने वाला होगा आम चुनाव

देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव का आयोजित किया जा रहा है। इनका परिणाम चार जून 2024 को जारी किया जाएगा। देश में यह सबसे लंबे समय तक चलने वाला आम चुनाव होगा। इस बार कुल 44 दिनों तक चुनाव प्रक्रिया चलेगी। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने जा रहे है और लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

पंजाब की 13 सीटों पर एक जून को होगी वोटिंग

लोकसभा के लिए पंजाब में कुल 13 सीटे है। इन सभी 13 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। इसमें सातवें यानी आखिरी चरण (1 जून) में गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, नंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजाबाद, बाठिंडा, संगरूर और पटियाला सीटों पर वोटिंग होने जा रही है।

5 लाख से ज्यादा युवा पहली बार करेंगे वोटिंग

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 14 मई तक होगी। वहीं, नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि 17 मई है। राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 14 लाख 21 हजार 555 है। इसमें पुरुष मतदाताओं 1 करोड़ 12 लाख 67 हजार 019 और महिला वोटरों की संख्या 1 करोड़ 01 लाख 53 हजार 767 है। वहीं राज्य में 5 लाख 28 हजार 864 वोटर पहली बार अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम

पंजाब के पिछले 2019 के लोकसभा चुनावों के परिणाम की बात करें तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने 8 सीटें मिली थी। कांग्रेस के बाद शिरोमणि अकाली दल को 2, भारतीय जनता पार्टी को 2 और आम आदमी पार्टी को 1 सीट मिली थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
23 %
2.1kmh
8 %
Mon
44 °
Tue
43 °
Wed
40 °
Thu
41 °
Fri
34 °

Most Popular