25.2 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
Homeराजस्थानRajasthan में आंधी-बारिश और ओले का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 8...

Rajasthan में आंधी-बारिश और ओले का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 8 की मौत, कई झुलसे

Rajasthan : राजस्थान में दूसरे चरण के मतदान के दौरान मौसम पूरी तरह से बदल गया।आंधी के साथ तेज बारिश हुई। आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई।

Rajasthan : उत्तर भारत में मौसम ने फिर करवट बदली है। राजस्थान में दूसरे चरण के वोटिंग के दौरान आंधी-बारिश ने तबाही मचा दी। प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग झुलस भी गए है। चितौड़गढ़, बूंदी, उदयपुर, प्रतापगढ़ और कोटा के आसपास क्षेत्र में दोपहर बाद बादल के गर्जन के साथ बारिश हुई है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के लिए आने वाले दिनों के लिए हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।

सीएम भजन मृतकों के परिजनों को देंगे 5-5 लाख

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मरने वालों पर दुख जताया है। सीएम शर्मा ने मृतक के घरवालों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज का आश्वासन दिया है।

चित्तौड़गढ़ में 3 की मौत, 4 झुलसे

प्रदेश के चित्तौड़गढ़ में आकाशी बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि भुजंर के घाटे में मौसम बिगड़ने बाद लोग तेंदू के पेड़ के नीचे खड़े थे। आकाशीय तेंदू पेड़ पर गिर गई। मरने वालों की पहचान चतरू भील, पेमा भील और सोहन लाल भील के रूप में हुई। बताया जा रहा है यह सभी भुजर कलां रावतभाटा के रहने वाले थे।

बूंदी में पेड़ के नीचे खड़े लोगों पर गिरी बिजली

बूंदी में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये लोग पेड़ के नीचे खडे थे। तभी तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। यह हादसा डाबी थाना क्षेत्र के गुर्जर भाटा गांव का है।

प्रतापगढ़ में पेड़ गिरने से महिला की मौत

वहीं प्रतापगढ़ में मतदान करके वापस लौट रही वेलकी देवी के ऊपर पेड़ गिर गया। इस हादसे में वेलकी की जान चली गई। वेलकी देवी नटेला वजपुरा की रहने वाली थी। जिले में आंधी-बारिश की वजह से कई जगह पेड़ गिरने की खबर सामने आई है।

टोंक में बिजली से 4 कर्मचारी झुलसे

वहीं टोंक जिले के पीपलू पंचायत समिति कार्यालय पर भी को बारिश और ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 4 कर्मचारी अचेत हो गए। कार्यालय भवन की दीवार पर लगे बिजली मीटर के तार टूट गए। आकाशीय बिजली के जोरदार गर्जने से अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। चारों कर्मचारियों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.2 ° C
25.2 °
25.2 °
54 %
3.1kmh
0 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular