18.6 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeदेशGujarat: अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में...

Gujarat: अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत

Gujarat: गुजरात में बुधवार को अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर गुजरात के खेड़ा में नडियाद शहर के पास एक तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि कार में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

10 लोगों की दर्दनाक मौत

यह घटना उस वक्त हुई जब वडोदरा से अहमदाबाद की ओर जा रही कार ट्रक के पिछले हिस्से से उतर गई। पुलिस केेे अनुसार अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर एक कार के ट्रक से टकरा जाने से एक बच्चे सहित दस लोगों की मौत हो गई। मारे गए सभी लोग मारुति सुजुकी अर्टिगा कार में सवार थे और वडोदरा से अहमदाबाद जा रहे थे।

वडोदरा से अहमदाबाद की ओर जा रही थी ​कार

इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए नडियाद ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर किरीट चौधरी ने बताया कि कार वडोदरा से अहमदाबाद की ओर जा रही थी, जब वह एक्सप्रेसवे पर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल लोगों को एम्बुलेंस में नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया।

खड़े ट्रक को कार ने मारी टक्कर

नडियाद विधायक पंकज देसाई ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि दुर्घटना तब हुई होगी जब ट्रक कुछ तकनीकी खराबी के कारण एक्सप्रेसवे के बाएं लेन पर रुक गया और कार चालक को ब्रेक लगाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अब तक चार पीड़ितों की हुई पहचान

पुलिस ने कहा कि कार यात्री वडोदरा, नडियाद और अहमदाबाद सहित गुजरात के विभिन्न शहरों के रहने वाले थे और अब तक केवल चार पीड़ितों की पहचान की गई है।

ट्रक में हो गई थी खराबी

खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर एक टैंकर खड़ा था। 10 लोगों को ले जा रही एक कार खड़े टैंकर से टकरा गई, जिसमें से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 घायल हो गए। अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। नागरिक प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को कार से बाहर निकाला और परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। आगे की कानूनी प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.6 ° C
18.6 °
18.6 °
29 %
1.2kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular