38.1 C
New Delhi
Saturday, July 4, 2026
HomeमौसमWeather Updates : उत्तर से दक्षिण तक मौसम ने ली करवट, यूपी...

Weather Updates : उत्तर से दक्षिण तक मौसम ने ली करवट, यूपी से बंगाल तक लू की मार, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अनुमान

Weather Updates : देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी धीरे-धीरे अपना विकराल रूप दिखाने लगी है। मैदानी राज्यों में दिन में धूप खिली रहने की वजह से मौसम में गर्मी बढ़ने लगी है।

Weather Updates : देश में उत्तर से दक्षिण तक मौसम ने करवट ली है। गर्मी अब धीरे धीछे अपना तेवर दिखा रही है। मैदानी राज्यों में दिन में धूप खिली रहने के कारण मौसम में गर्मी बढ़ने लगी है। भारतीय मौसम विज्ञान (आईएमडी) के मुताबिक, सोमवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार के कई जिलों में पारा 40 के पार पहुच गया है। तटीय राज्यों जैसे कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, माहे और गुजरात में गर्म हवाओं से उमस लोगों का बुरा हाल होने वाला है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में 21 अप्रैल तक आंधी और गरज के साथ मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।

उत्तर से दक्षिण मौसम ने ली करवट

वहीं उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ भागों में इस महीने की 18 से 21 तारीख तक चालीस किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। हरियाणा, दिल्‍ली और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह औसत तापमान से दो डिग्री ज्यादा है।

इन राज्यों में सताने लगी गर्मी

बीते कुछ दिनों से देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी तेज होने लगी है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी की आशंका व्यक्त की है। साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम गर्म और उमस परेशान करने वाली है।

बिहार में लू का अलर्ट

अप्रैल का महीना अभी आधा बीता है और लोगों को गर्मी सताने लगी है। बिहार के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू से बूरा हाल है। बढ़ती गर्मी कारण कारण राज्य के नौ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। अत्यधिक गर्मी एवं लू की स्थिति की समीक्षा के लिए बिहार के मुख्य सचिव ने आपातकालीन प्रबंधन समूह की बैठक बुलाई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और लू लोगों को सताने वाली है।

इन राज्यों में गरज के साथ होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण के राज्यों में केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में 18 से 21 तारीख के दौरान गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है। इस अवधी के दौरान इन राज्यों में तेज हवा भी चलने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
38.1 ° C
38.1 °
38.1 °
35 %
2.1kmh
94 %
Sat
38 °
Sun
43 °
Mon
36 °
Tue
39 °
Wed
39 °

Most Popular