19.2 C
New Delhi
Friday, October 30, 2026
Homeदुनियाट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात: यूक्रेन को नाटो-जैसी सुरक्षा गारंटी, क्रीमिया और नाटो सदस्यता पर...

ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात: यूक्रेन को नाटो-जैसी सुरक्षा गारंटी, क्रीमिया और नाटो सदस्यता पर तनाव

Trump Zelensky Meeting: ट्रंप ने व्हाइट हाउस में जेलेंस्की के साथ मुलाकात के बाद कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मुलाकात के बाद उन्होंने पुतिन से फोन पर बात की

Trump Zelensky Meeting: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और कई यूरोपीय नेता सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले। इस मुलाकात में रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने और यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर चर्चा हुई। ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि वह क्रीमिया और नाटो सदस्यता की उम्मीद छोड़ दें, लेकिन अमेरिका यूक्रेन को नाटो जैसी सुरक्षा गारंटी देने को तैयार है। ट्रंप ने युद्धविराम के बजाय स्थायी शांति समझौते पर जोर दिया। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को मजबूत सेना, विश्वसनीय सुरक्षा गारंटी और सम्मानजनक शांति चाहिए। इस बीच, रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए, जिसमें खारकीव और ओडेसा में 10 लोगों की मौत हो गई।

Trump Zelensky Meeting: ट्रंप का दावा, पुतिन चाहते हैं शांति

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में जेलेंस्की के साथ मुलाकात के बाद कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मुलाकात के बाद उन्होंने पुतिन से फोन पर बात की और जेलेंस्की-पुतिन की द्विपक्षीय बैठक और फिर त्रिपक्षीय बैठक की व्यवस्था शुरू कर दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “जेलेंस्की चाहें तो युद्ध तुरंत खत्म हो सकता है, लेकिन क्रीमिया वापस नहीं मिलेगा और यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होगा।” ट्रंप ने अलास्का में पुतिन के साथ अपनी हालिया मुलाकात का हवाला देते हुए कहा कि पुतिन सुरक्षा गारंटी स्वीकार करने को तैयार हैं।

Trump Zelensky Meeting: यूरोपीय नेताओं की एकजुटता

मुलाकात में ब्रिटेन के PM कियर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी, फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब, नाटो महासचिव मार्क रूटे, और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल थे। स्टार्मर ने कहा कि बैठक में एकजुटता का माहौल था और दो अहम नतीजे सामने आए: पहला, 31 देशों का ‘कोएलिशन ऑफ विलिंग’ अमेरिका के साथ मिलकर यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर काम करेगा; दूसरा, जेलेंस्की और पुतिन की द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसके बाद ट्रंप के साथ त्रिपक्षीय वार्ता होगी।

Trump Zelensky Meeting: रूस के हमले और जेलेंस्की की चिंता

व्हाइट हाउस में वार्ता के बीच रूस ने यूक्रेन पर 104 ड्रोन और 8 मिसाइलों से हमले किए, जिसमें खारकीव में 7 और अन्य शहरों में 3 लोगों की मौत हुई। ओडेसा में ऊर्जा संयंत्र तबाह हुए। जेलेंस्की ने कहा, “रूस निर्दोषों की हत्या कर दबाव बना रहा है। उसे युद्ध का इनाम नहीं मिलना चाहिए।” उन्होंने युद्धविराम को शांति वार्ता की पहली शर्त बताया, लेकिन ट्रंप ने युद्धविराम के बजाय व्यापक शांति समझौते पर जोर दिया।

जेलेंस्की का सूट और मेलानिया को पत्र

फरवरी 2025 में बिना सूट पहनने की आलोचना झेलने वाले जेलेंस्की इस बार ब्लेजर में पहुंचे, जिसकी ट्रंप ने तारीफ की। जेलेंस्की ने अपनी पत्नी ओलेना जेलेंस्का का मेलानिया ट्रंप के लिए लिखा पत्र ट्रंप को सौंपा, जिससे मुलाकात का माहौल दोस्ताना रहा। जेलेंस्की ने कहा कि वह युद्ध खत्म होने पर सूट पहनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह सुरक्षित माहौल में यूक्रेन में चुनाव कराने को तैयार हैं।

पुतिन-मोदी फोन कॉल

व्हाइट हाउस वार्ता से पहले पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को फोन कर अलास्का में ट्रंप के साथ अपनी बातचीत की जानकारी दी। मोदी ने ट्वीट किया कि भारत यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है और पुतिन के साथ बातचीत जारी रखेगा। यह इस महीने दोनों नेताओं के बीच दूसरी फोन वार्ता थी।

यह भी पढ़ें:-

ट्रंप-पुतिन की अलास्का में 3 घंटे की गुप्त वार्ता: यूक्रेन शांति पर बनी सहमति? भारत के लिए बुरी खबर!

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
19.2 ° C
19.2 °
19.2 °
81 %
2.9kmh
99 %
Thu
19 °
Fri
21 °
Sat
28 °
Sun
30 °
Mon
31 °

Most Popular