19.3 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
HomeदुनियाPM Modi in Guyana: गुयाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा किए...

PM Modi in Guyana: गुयाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा किए गए प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi in Guyana: गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस' से सम्मानित किया है।

PM Modi in Guyana: गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को भारत और गुयाना के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के उनके योगदान के लिए दिया गया। पीएम मोदी इस सम्मान को प्राप्त करने वाले चौथे विदेशी नेता बने हैं।

चौथे विदेशी नेता बने पीएम मोदी

‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ गुयाना का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जिसे विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय संबंधों को प्रगाढ़ करने वाले नेताओं और व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। यह सम्मान मोदी सरकार द्वारा भारत-गुयाना के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1859460794502484451?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet

भारत के लिए एक और उपलब्धि!

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से इस सम्मान की जानकारी दी। उन्होंने कहा, भारत के लिए एक और उपलब्धि! गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्लोबल समुदाय के लिए उनकी असाधारण सेवा, स्टेट्समैनशिप और भारत-गुयाना संबंधों को गहरा करने में योगदान के लिए देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया।

प्रौद्योगिकी, इनोवेशन और डिजिटलीकरण का उपयोग

इस मौके पर गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने कहा कि प्रौद्योगिकी, इनोवेशन और डिजिटलीकरण का उपयोग देशों के बीच की दूरी को बढ़ाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इन प्रगतियों का उद्देश्य दूरियों और गरीबी को कम करना चाहिए, ताकि दुनिया को एकजुट किया जा सके। उनका यह बयान इस विचार को रेखांकित करता है कि आधुनिक तकनीकी प्रगति का सही उपयोग वैश्विक समृद्धि और एकता के लिए होना चाहिए, न कि विभाजन के लिए।

पीएम मोदी बोले, यह 140 करोड़ लोगों का सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ सम्मान मिलने पर गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति इरफान अली के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारत और गुयाना के रिश्तों को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुँचाया है।

भारत और गुयाना के बीच सहयोग

उन्होंने आगे कहा, राष्ट्रपति इरफान अली के साथ हुई चर्चाओं में मैंने भारत के प्रति उनके स्नेह और आदर को महसूस किया। भारत, गुयाना के साथ हर क्षेत्र में मिलकर काम करने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत और गुयाना के बीच सहयोग केवल द्विपक्षीय संबंधों के लिए नहीं बल्कि ग्लोबल साउथ के लिए भी महत्वपूर्ण है, जो दोनों देशों के बीच मजबूती और साझेदारी को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें-

Alcoholism: जहानाबाद में ग्रामीणों की अनोखी पहल, शराब बनाने वालों का कर रहे बहिष्कार

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.3 ° C
19.3 °
19.3 °
33 %
0.5kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
35 °

Most Popular