23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
HomeदुनियाLandSlide: पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड से मची तबाही, 100 से ज्यादा...

LandSlide: पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड से मची तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

LandSlide: ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, यह भारी भूस्खलन पापुआ न्यू गिनी के एक दूरदराज के गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि करीब 100 से अधिक लोग इस लैंड स्लाइड में दबकर मर गए।

LandSlide: आस्ट्रेलिया के पापुआ न्यू गिनी में एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई है। दरअसल, यहां पर एक लैंड स्लाइड में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, यह भारी भूस्खलन पापुआ न्यू गिनी के एक दूरदराज के गांव में हुआ।

बताया जा रहा है कि करीब 100 से अधिक लोग इस लैंड स्लाइड में दबकर मर गए। भूस्खलन पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में सुबह 3 बजे हुआ।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। ग्रामीणों द्वारा मलबे में से शव निकाले जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हादसे में मृतकों की संख्या 100 से ऊपर होने का अनुमान है, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है।

पोरगेरा वूमेन इन बिजनेस एसोसिएशन की अध्यक्ष एलिजाबेथ लारुमा ने कहा कि पास के पहाड़ के किनारे खिसकने से कई घर उसके मलबे में दब गए।

हादसे के वक्त सो रहे थे लोग:

लारुमा ने बताया कि लैंड स्लाइड का हादसा करीब सुबह 3 बजे हुआ। उस वक्त गांव के लोग सो रहे थे। अचानक लैंड स्लाइड होने और नींद में होने की वजह से लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। लारुमा ने कहा कि अनुमान लगाया जा सकता है कि करीब 100 से अधिक लोग हैं जो जमीन के नीचे दबे हुए हैं।

ग्रामीण बचाव कार्य में जुटे हुए हैं और मलबे से लोगों के शव निकाल रहे है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीणों द्वारा शव निकालते हुए देखा जा सकता है।

शव ढूंढने में आ रही बाधा:

इस हादसे पर पोरगेरा वुमेन इन बिजनेस एसोसिएशन की अध्यक्ष एलिजाबेथ लारुमा ने कहा कि जिस जगह पर लैंडस्लाइड हुआ है, वहां पर बहुत से पेड़, पौधे हैं। ये पेड पौधे भी लैंडस्लाइड में ध्वस्त हो गए हैं। इसकी वजह से शवों को तेजी से ढूंढना मुश्किल हो रहा है। इसके साथ ही लैंडस्लाइड की वजह से पोरगेरा शहर तक जाने वाले रास्ते भी ब्लॉक हो गए हैं, जहां एक बड़ी सोने की खदान मौजूद है।

परिवार के 4 सदस्य खोये:

निंगा रोल, जो काओकलाम से हैं और मदांग में विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं, उन्होंने कहा कि आज सुबह यह दुखद खबर मिली। उसका कहना है कि इस भूस्खलन में उनके परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में निवासियों को विशाल चट्टानों पर चढ़ते और मलबे और पेड़ों के नीचे से शव निकालते हुए दिखाया गया है।

दरअसल, लैंड स्लाइड की जगह पर कुछ विशाल पत्थर और पेड़—पौधे हैं। साथ ही कई इमारते भी ढह गई हैं। इसकी वजह से बचाव कार्य में बाधा आ रहीहै। इसके साथ ही लारुमा ने कहा कि क्षेत्र के लोग वस्तुओं और सेवाओं तक पहुंच को लेकर चिंतित हैं।

लोगों को होगी परेशानी:

लारुमा ने कहा कि सड़क के बंद होने से लोगों को काफी परेशानी होगी। अभी पता नहीं रास्ता खुलने में कितना समय लगेगा। ऐसे में वहां के लोगों को सामान, ईंधन और सेवाओं ना मिलने की वजह से काफी परेशानियां होंगी। लारुमा ने उन्होंने पीएनजी सरकार और गैर-सरकारी संगठनों से क्षेत्र में तत्काल राहत प्रदान करने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
68 %
2.1kmh
0 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular