28 C
New Delhi
Monday, September 14, 2026
HomeदुनियाDonald Trump Assasination Threat by Iran: ट्रंप का बड़ा खुलासा – “हां,...

Donald Trump Assasination Threat by Iran: ट्रंप का बड़ा खुलासा – “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

Donald Trump Assasination Threat by Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समय) को बड़ा खुलासा किया और पुष्टि की कि तुर्की में हाल ही में हुए एक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के दौरान ‘खतरे’ की वजह से उन्होंने एयर फ़ोर्स वन के बजाय दूसरे विमान का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि वह वही करते हैं जिसकी सलाह उन्हें सीक्रेट सर्विस और सेना देती है। ट्रंप ने ये खुलासा तब किया है, जब एक दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कतर से मिले बोइंग 747-8 विमान को छोड़कर पुराने एयर फ़ोर्स वन का इस्तेमाल किया और फिर चुपके से एक छोटे C-32A विमान में चले गए।

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट आई सामने
बता दें कि पिछले महीने खबर आई थी कि ट्रंप को ईरान से मिल रही धमकी और खतरे की वजह से ट्रंप को कतर से मिले जेट की जगह पुराने बोइंग विमान का इस्तेमाल करना पड़ा था। हालांकि, वॉशिंगटन पोस्ट ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर विमान बदला था, उन्हें पुराने एयर फ़ोर्स वन से चुपके से एक कैटरिंग कंटेनर में निकालकर छोटे C-32A विमान में ले जाया गया था

ट्रंप ने खुद किया खुलासा 
प्रकाशित रिपोर्ट में विमान बदलने के बारे में व्हाइट हाउस या ट्रंप की तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि हां, मेरा विमान बदला गया था। ओहायो से लौटने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं सीक्रेट सर्विस और सेना की बात मानता हूं। वे चाहते थे कि मैं किसी दूसरी फ़्लाइट या दूसरे विमान से जाऊं… मैं वही करता हूं जो वे कहते हैं… मुझे लगता है कि कोई खतरा था। मैंने इसके बारे में ज़्यादा कुछ नहीं पूछा। मुझे अक्सर धमकियां मिलती रहती हैं।”

शायद मैं सबसे अहम राष्ट्रपति हूं-ट्रंप का बयान
ट्रंप ने आगे कहा कि मुझे कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है जिनके बारे में जनता को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी “अहम राष्ट्रपति को कई खतरों का सामना करना पड़ता है। जो राष्ट्रपति बहुत अहम नहीं होते, उन्हें धमकियां नहीं मिलतीं, और मुझे लगता है कि शायद मैं सबसे अहम राष्ट्रपति हूं।”

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28 ° C
28.1 °
28 °
89 %
4.1kmh
9 %
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
37 °
Thu
38 °
Fri
37 °

Most Popular