34.8 C
New Delhi
Sunday, July 19, 2026
HomeदुनियाAyatollah Ali Khamenei Funeral: पिता के जनाजे में भी नहीं जाएंगे नए...

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: पिता के जनाजे में भी नहीं जाएंगे नए सुप्रीम लीडर मोजतबा! जानिए आखिर किस बात का है सबसे बड़ा डर

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के मौजूदा सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अपने पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में सुरक्षा कारणों से शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि आयतुल्ला हाकिम इलाही ने दी है। इलाही के मुताबिक, इजरायल की ओर से मिल रही धमकियों और निगरानी के खतरे को देखते हुए मोजतबा खामेनेई का सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार में शामिल होना सुरक्षित नहीं माना गया है। इसी वजह से उन्होंने अंतिम संस्कार समारोह से दूर रहने का फैसला किया है।

अरागची ने अमेरिका से कहा- ‘इजरायल को कंट्रोल करो’

इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने बुधवार को अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि वे इजरायल को नियंत्रित करें। यह बयान उस समय आया जब इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कथित तौर पर कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई निशाने पर हैं। अरागची ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा,

‘ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा हमारे निशाने पर हैं’

अरागची ने अपने पोस्ट के साथ काट्ज के बयान का भी जिक्र किया। रिपोर्ट के मुताबिक, काट्ज ने सोमवार को कहा था कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ‘मौत के निशाने पर हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी बातचीत के दौरान रियायतें हासिल करने की कोशिश करने वाले ‘अच्छे व्यापारी’ हैं। साथ ही उन्होंने दोहराया कि इजरायल ईरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करने देगा। उन्होंने कहा, ‘अगर यह किसी समझौते के जरिए हो जाए तो और भी बेहतर होगा।’

‘सभी पक्षों ने बातचीत आगे जारी रखने पर सहमति जताई’

इससे पहले 1 जुलाई को कतर और पाकिस्तान ने दोहा में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें की थीं। इन बैठकों में 14 सूत्रीय MoU से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक प्रगति होने की जानकारी दी गई। कतर के प्रधानमंत्री के सलाहकार और विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने X पर बताया कि सभी पक्षों ने बातचीत आगे जारी रखने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि पूर्व ईरानी सर्वोच्च नेता के अंतिम संस्कार की प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अगली बैठक जल्द तय की जाएगी।

ईरान और इराक में 4 से 9 जुलाई तक होंगे कार्यक्रम

ईरानी अधिकारियों के अनुसार, पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 4 जुलाई से 9 जुलाई तक ईरान और इराक के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के पहले दिन हुए एक हवाई हमले में मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.8 ° C
34.8 °
34.8 °
49 %
3.6kmh
100 %
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
30 °
Wed
28 °
Thu
28 °

Most Popular