30.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
HomeमौसमWeather Updates: भारत में मौसम की असामान्य हलचल – गर्मी, ठंड और बर्फबारी...

Weather Updates: भारत में मौसम की असामान्य हलचल – गर्मी, ठंड और बर्फबारी का मिला-जुला असर

Weather Updates: उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने अप्रत्याशित करवट ली है. कहीं पहाड़ों पर ताजा बर्फ की सफेद चादर बिछ रही है, तो कहीं मैदानों में तापमान इतना बढ़ गया है कि लोगों को मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है. मौसम के इस तेजी से बदलते मिजाज ने पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों को हैरान कर दिया है. उत्तर-पश्चिम भारत इन दिनों बड़े पैमाने पर मौसमीय उतार-चढ़ाव का सामना कर रहा है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी हुई है, जबकि जम्मू-कश्मीर में असामान्य गर्मी दर्ज की जा रही है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस सप्ताह उत्तर-पश्चिमी राज्यों में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया है.

दिल्ली में बढ़ा दिन का तापमान

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया. सोमवार को सुबह धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है, जबकि दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है. राजधानी में नमी का स्तर 49 से 89 प्रतिशत के बीच रहा. उधर, सीपीसीबी के मुताबिक शाम चार बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 229 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.

सिक्किम में भारी बर्फबारी

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम अचानक बिगड़ा है. सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण कई ऊंचाई वाले इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. वहीं हिमाचल के रोहतांग दर्रे सहित ऊंची चोटियों पर रविवार को हल्की बर्फबारी हुई, जबकि कुल्लू के निचले इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. 28 फरवरी तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक बना हुआ है.

राजस्थान में भी बढ़ेंगे तापमान

राजस्थान में शुष्क मौसम के चलते तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2–3 डिग्री की और बढ़ोतरी का अनुमान जताया है. अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा, लेकिन 23 और 24 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी जिलों में आंशिक बादल छा सकते हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
25 %
2.6kmh
75 %
Sat
30 °
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
39 °
Wed
40 °

Most Popular