29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
HomeमौसमWeather Update: यूपी-एमपी समेत इन राज्यों में बारिश, ओले और वज्रपात को...

Weather Update: यूपी-एमपी समेत इन राज्यों में बारिश, ओले और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

Weather Update: देशभर में कुछ दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। यूपी, एमपी, राजस्थान सहित कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृद्धि और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

Weather Update: देशभर में इस समय मौसम लगातार बदल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बीते दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपडेट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले 3 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

5 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 फरवरी तक 15 क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। इसके अलावा 5 राज्यों में कई इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है। आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने वाला है। इस दौरान तेल हवाएं भी चलेगी। मौसम ठंडा होने के कारण तापमान में गिरावट आई है।

राजस्थान और पंजाब सहित इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, पूर्वी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, झारखंड के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। केरल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

झारखंड के 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आन वाले दिनों में झारखंड के 22 जिलों के लिए गरज हल्की बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, खूंटी, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़ गोड्डा और साहिबगंज के लिए चेतावनी जारी की है।

हिमपात होने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में हिमपात होने से राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवागमन बंद हो गया है। यातायात अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को हिमपात और बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तथा श्रीनगर लेह मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश होने से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिसके जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
37 %
1kmh
40 %
Sat
28 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
34 °
Wed
32 °

Most Popular