33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
HomeमौसमWeather Update: फिर से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश...

Weather Update: फिर से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

Weather Update: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अंडमान और निकोबार द्वीप, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश में बरसात हो सकती है।

Weather Update: उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। पहाड़ोंं पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड हवा चल रही है। एक बार फिर सुबह और शाम को सर्दी तेज हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण कई राज्यों में फिर से मौसम बदलने वाला है। आईएमडी के अनुसार बारिश के साथ ओलावृद्धि की संभावना है।

दिल्ली से राजस्थान में तापमान में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली की बात करें तो न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार जारी रहेगी। राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे की संभावना है।

इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में वेस्टर्न डिस्टर्बेस दस्तक देने वाला है। इस वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 10 से 12 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले 72 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड में बर्फबारी, 15 फंसे पर्यटकों को बचाया

उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है। आईएमडी के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी से जहां कई रास्ते बंद हो गए। बीते तीन दिनों से हो रही बर्फबारी की वजह से चोपता में 15 पर्यटक फंसे हुए थे, जिन्हें मंगलवार को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाल लिया है।

जम्मू में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी लगातार हो रही है। घाटी में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और हिमपात के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में आज रात से सात मार्च की दोपहर तक छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश, हिमपात हो सकती है। इसके बाद 12 से 14 मार्च तक जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने के आसार है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
33.1 ° C
33.1 °
33.1 °
31 %
2.1kmh
40 %
Thu
34 °
Fri
34 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °

Most Popular