30 C
New Delhi
Wednesday, August 19, 2026
HomeमौसमWeather Update: उत्तर भारत में करवट लेगा मौसम, दिल्ली से जयपुर तक...

Weather Update: उत्तर भारत में करवट लेगा मौसम, दिल्ली से जयपुर तक बारिश के आसार

Weather Update: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, एक चक्रवाती प्रसार पूर्वोत्तर और निचले स्तरों पर जारी है। आने वाले दो से तीन दिनों तक कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

Weather Update: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी जारी है और अब मैदानी इलाकों में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने नया अपडेट जारी करते हुए कहा कि देश की राजधानी दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम संबंधी इन दोनों गतिविधियों के चलते पश्चिमी हिमालयी इलाकों के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौमस विभाग ने जारी किया अलर्ट

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी स्तरों पर पछुआ हवाओं में उत्तर-पूर्व-दक्षिण-पश्चिम ट्रफ के रूप में सक्रिय हो गया है। पश्चिमी हिमालयी इलाकों के मौसम को बदलने का अनुमान है। वहीं अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में और इन्हीं हिस्सों में भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली में दो दिन होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। आज से अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है। शनिवार से बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना सकती है। बारिश से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि सर्दी फिर से बढ़ सकती है।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी स्तरों पर पछुआ हवाओं में उत्तर-पूर्व-दक्षिण-पश्चिम ट्रफ के रूप में सक्रिय हो गया है। इसके पश्चिमी हिमालयी इलाकों के मौसम को बदलने का अनुमान है। वहीं तीन मार्च तक उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में और इन्हीं हिस्सों में भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। अगले छह से सात दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ का असर यहीं खत्म होने वाला नहीं है। उत्तर के इन मैदानी इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, पंजाब में, दो और तीन मार्च को उत्तर प्रदेश में भी ओले गिरने के आसार हैं। वहीं आज असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं, 5 मार्च तक मौसम का हाल ऐसा ही बना रह सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
30 ° C
30.1 °
30 °
79 %
4.6kmh
88 %
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular