26 C
New Delhi
Thursday, November 19, 2026
HomeमौसमWeather Update : उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, बिहार में...

Weather Update : उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, बिहार में तेज आंधी का अलर्ट, दिल्ली-सहित इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Update : देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने और उत्तर भारत से लगते इलाकों में लू चलने की अधिक संभावना है। कुछ राज्यों में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है।

Weather Update : देशभर के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। कुछ राज्यों में लू के थपेड़ों से लोगों का बहुत बुरा हाल है। हालांकि,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में अचानक बदलाव की वजह से दिल्ली, बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में गरजना के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में जहां तेज हवा चलने, गर्जन वाले बादल छाने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में थोड़ा ज्यादा असर दिखेगा। तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने की संभावना है।

कई राज्यों में बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार कुछ राज्यों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 16 मई तक अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में गरजना के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान बिजली चमकने के साथ तेज हवाए भी चलेगी। इसके अलावा अरुणाचल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बिहार में तेज आंधी की सावधान

बिहार में मौसम बदल गया है। राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। तापमान में गिरावट होने से मौसम सुहाना हो गया है। इस मौसम में बिजली गिरने का खतरा भी मंडरा रहा है। बिजली के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने बिहार में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। आईएमडी के अनुसार 13 मई तक प्रदेश में आंधी-पानी से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने बिहार में 10 से 13 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

झारखंड में मौसम हुआ सुहाना, ऑरेंज अलर्ट

झारखंड में भी मौसम बदला हुआ है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में 12 मई तक मौसम सुहाना रहने की भविष्यवाणी की है। इस दौरान अलग-अलग हिस्सों में बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। आने वाले दो से तीन दिनों तक पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में मेघगर्जन के साथ तेज हवाए चलने की संभावना है।

राजस्थान में आंधी और बारिश का अलर्ट

राजस्थान में बीते दो से तीन दिनों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार लोगों को गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में कुछ भागों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियां 13 तक जारी रहेगी। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटा के हिसाब से आंधी चलेगी। तापमान दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी।

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बारिश का दौर चल रहा है। प्रदेश की राजधानी कोलकाता और आसपास के जिलों दक्षिण और उत्तर 24 परगना में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण की वजह से आने वाले दो से तीन दिनों पश्चिम बंगाल में बिजली और तेज हवा के साथ तूफान आ सकता है। कोलकाता और आसपास के दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिले बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
26 ° C
26 °
24.1 °
44 %
1.5kmh
0 %
Thu
26 °
Fri
26 °
Sat
27 °
Sun
27 °
Mon
28 °

Most Popular