35 C
New Delhi
Monday, August 17, 2026
HomeमौसमWeather Update: तापमान 40 के पार और तेज हवाओं का अलर्ट, यूपी-बिहार...

Weather Update: तापमान 40 के पार और तेज हवाओं का अलर्ट, यूपी-बिहार और बंगाल में चार दिनों तक झुलसाएगा सूरज

Weather Update: देश के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से गर्मी और उमस से लोग परेशान है। अप्रैल के महीने में ही जून-जुलाई जैसी गर्मी सता रही है।

Weather Update: देश के अधिकांश राज्यों में सूरज आग उगने लगा है। कई राज्यों में पारा 40 के पार बना हुआ है। गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। अप्रैल के महीने में ही जून-जुलाई जैसी गर्मी सता रही है। संभावना जताई जा रही है आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने वाली है। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल सहित कई राज्यों में गर्मी अपना तेवर दिखाने वाली है।

दिल्ली-NCR में सुहाना हुआ मौसम

देश की राजधानी दिल्ली-NCR में मंगलवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। शाम को झमाझम बारिश हो गई। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान तेजी से नीचे आया है। बारिश की वजह से कई जगह लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगह लोग ट्रैफिक जाम से जूझते दिखे।

इस राज्योें गर्मी और उमस से लोग परेशान

कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से गर्मी और उमस से लोग परेशान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, पश्चिम मेघालय, त्रिपुरा, कोंकण एवं गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी में गर्म और ऊमस भरा मौसम रहने वाला है। इसके अलावा कराइकल, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में ऐसा ही मौसम रहेगा।

बिहार झुलसाएगा सूरज

आईएमडी के अनुसार के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल सहित कई राज्यों में गर्मी अपना तेवर दिखाने वाली है। बिहार के मौसम की बात करें तो अप्रैल तक पटना समेत दक्षिणी व उत्तर-पश्चिम भागों में गर्म दिन रहने के साथ भीषण लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। आने वाले दिनों में पटना सहित कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

यूपी में भीषण गर्मी की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। यूपी की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी का सितम जारी है। आईएमडी के अनुसार, राज्य के अधिकतर हिस्सों में लू सताने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों तक 36 जिलों में तापमान में चार डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी।

हिमाचल और उत्तराखंड में तूफानी बारिश का यलो अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बर्फबारी के साथ तूफान और वज्रपात की भी संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
35 ° C
35 °
34.1 °
55 %
3.1kmh
43 %
Mon
35 °
Tue
34 °
Wed
38 °
Thu
39 °
Fri
39 °

Most Popular