37 C
New Delhi
Thursday, July 24, 2025
HomeमौसमWeather Update: राजस्थान में फिर आंधी-वज्रपात, पहाड़ों पर तूफान और बर्फबारी, इन...

Weather Update: राजस्थान में फिर आंधी-वज्रपात, पहाड़ों पर तूफान और बर्फबारी, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Update: एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई है।

Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं पहाड़ों में हिमपात होने से हल्की ठंड बनी हुई है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी महसूस हो रहा है। मैदानी क्षेत्रों में वर्षा के कारण कई जगह फसलों को नुकसान हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई राज्यों में आंधी, वज्रपात के साथ बारिश होने रही है। बेमौसम की बारिश की वजह से किसानों की गेहूं की फसल को काफी नुकसान हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी ​और बिहार सहित कई जगह बारिश हो सकती है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब में गेहूं को भारी नुकसान

पंजाब में बीते दिनों से मौलस बिगड़ा हुआ है। प्रदेश में ​पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई जिलों में तेज हवा के साथ बारि और ओलावृष्टि हुई है। तेज हवा के कारण गेहूं की पकी हुई सफल खेतों में बिछ गई। कई जिलों में मंडियों में पहुंचा गेहूं भी भीग गया। पंजाब की राजधानी अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर सहित कई जिलों में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

राजस्थान में फिर आंधी, वज्रपात और बारिश वाला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में एकबार फिर आंधी और बारिश का मौसम बनने वाला होगया है। प्रदेश में आगामी दो दिनों तक मौसम खराब रहेगा। 22 अप्रैल तक राजस्थान में गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। प्रदेश में दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित कई राज्यों में बादल छाए हुए है। ठडी हवा चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

जम्मू कश्मीर-उत्तराखण्ड में तूफान और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 20 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में तूफान, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। ताजा बर्फबारी व बारिश से तापमान में फिर से गिरावट आने से पूरी घाटी में फिर ठंडा मौसम हो गया है। कल विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होगी। भद्रवाह में मौसम वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए चॉपर सेवा बाधित रही।

हिमाचल में आंधी ने ली बच्ची की जान, कई वाहन क्षतिग्रस्त

हिमाचल में आंधी से जानमाल का नुकसान हुआ है। कांगड़ा जिला के जसवां परागपुर क्षेत्र की गंगोट पंचायत के रेही गांव में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची आंगन में खेल रही थी, तभी आंधी के कारण मकान की छत टूट की चपेट में आ गई। वहीं, कुल्लू जिला के तहत मनाली के भूतनाथ चौक के पास देवदार का पेड़ गिरने से करीब एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक घर को नुकसान हुआ है।

जानिए अन्य राज्यों को मौसम

दिल्ली में अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चल सकती है। हालांकि, इस पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसर है। बीच पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और तूफान की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्के से मध्यम बारिश होगी। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

- Advertisement - Advertisement - Yatra Swaaha
RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
37 ° C
37 °
37 °
54 %
3.1kmh
58 %
Thu
38 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Sun
38 °
Mon
30 °

Most Popular