23.4 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeमौसमWeather Update: ठंड से बीच पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट, IMD...

Weather Update: ठंड से बीच पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट, IMD ने दी शीतलहर की चेतावनी

Weather Update: बीते दिनों से पहाड़ी पर जारी बर्फबारी से सर्दी फिर से तेज हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलती दिख रही है। आने वाले ​पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

Weather Update: देश के कई इलाकों में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड के दौर जारी है। फरवरी के महीने में भी पहाड़ी में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश की वजह से अभी तक ठंड से राहत नहीं मिल पाई है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में पांच दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद सर्दी तेज होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 10 फरवरी से 14 फरवरी के बीच कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।

अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी अनुमान है कि 15 फरवरी के बाद से ठिठुरन से राहत मिलेगी। अभी कुछ दिनों तक सुबह-शाम की गलन बरकरार रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है। केरल, तेलंगाना औऱ तमिलनाडु में भी हल्की से मध्य बारिश हो सकती है।

झारखंड के 10 जिलों में बारिश के आसार

झारखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 10 से अधिक जिलों में बारिश होने की सभांवना है। बारिश के बाद फिर से ठंड बढ़ सकती है। आईएमडी के अनुसार रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदग्गा, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर और रामगढ़ में गर्जना के साथ बारिश होगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

आईएमडी के मुताबिक अगले तीन दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। पहाड़ों पर बीते दिनों से हो रही बर्फबारी जारी रहने वाली है। हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी और शीतलहर की संभावना है। श्रीनगर से लेह तक हिमपात होने से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23.4 ° C
23.4 °
23.4 °
47 %
0.4kmh
0 %
Mon
24 °
Tue
32 °
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
35 °

Most Popular