28.7 C
New Delhi
Thursday, November 5, 2026
Homeमौसमweather update : उत्तर भारत को ठंड से राहत, फिर करवट लेगा...

weather update : उत्तर भारत को ठंड से राहत, फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

weather update : मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में देश के हिस्‍से में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। अचानक मौसम बदलने से कई राज्‍यों में ओलावृष्टि हुई।

weather update : उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। आने वाले दिनों में एक फिर मौसम करवट ले रहा है। आगामी दिनों में कई राज्‍यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हिमालय की तरफ एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन रहा है। इसके कारण देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार 19 से 21 फरवरी के दौरान देश की राजधानी दिल्‍ली, राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, यूपी और बिहार सहित कई राज्‍यों में बारिश होने की संभावना है। कई जगह कल रात से हल्‍की बारिश होने से मौसम फिर से ठंडा हो गया है।

बारिश और ओलावृष्टि से सब्जियां और फसल बर्बाद

अचानक मौसम बदलने से कई राज्‍यों में ओलावृष्टि हुई। कई जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी सामने आई है। बेमौसम बारिश से मटर, आलू, टमाटर समेत अन्य सब्जियों की फसलों के बर्बाद हो गई। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की सब्जी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से फूलगोभी, पत्तागोभी, मिर्च, मटर आदि को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

राजस्थान के इन 15 जिलों में होगी बारिश-ओलावृष्टि

राजस्‍थान में बीते दो दिनों से आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। बादल छाए रहने पर सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छिपा हुआ है। प्रदेश की राजधानी जयपुर के कुछ इलाकों में देर रात से लेकर सुबह तक हल्की बौछारें गिरी। जयपुर में बौछारें गिरने पर सुबह सर्दी फिर से तेज हो गई है। मौसम केंद्र जयपुर ने आज जयपुर समेत बीकानेर, पाली, जोधपुर, नागौर, सीकर, अजमेर, जालोर, भीलवाड़ा, अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा में हल्की बारिश होने और कुछ इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी दी है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्‍ली के मौसम की बात करे तो यहां सुबह के समय हल्का कोहरा नजर आया। दिन के समय धूप निकल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में 19 फरवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 20 फरवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

झारखंड में भी बदला मौसम का मिजाज

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलो में बुधवार रात मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरे। करीब 10 मिनट तक हुई ओलावृष्टि से किसानोंं की फसल और सब्जियाें को काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहे। रांची, खूंटी, रामगढ़ और बोकारो समेत कोल्हान और संताल परगना के जिलों में बारिश होने की संभावना है।

इन राज्‍यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, देश के कई राज्‍यों में बारिश की संभावना है। उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश का आसार है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु और केरल में बारिश संभव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
56 %
3.1kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
31 °

Most Popular