35 C
New Delhi
Monday, August 31, 2026
Homeमौसमकांप उठा उत्तर भारत! मौसम भाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें...

कांप उठा उत्तर भारत! मौसम भाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें अगले 48 घंटे आपके शहर में क्या होने वाला है।

Weather Update: पंजाब-हरियाणा में तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में 0.6 डिग्री, गुरुग्राम में 0 डिग्री, अमृतसर में 1 डिग्री, फरीदकोट और गुरदासपुर में 2 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान रहा।

Weather Update: उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। 13 जनवरी 2026 को मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब और हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी है। दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। लोधी रोड में 3 डिग्री, आयानगर और पालम में 3.2-3.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Weather Update: पंजाब-हरियाणा में ‘कोल्ड वेव’ का कहर

पंजाब-हरियाणा में तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में 0.6 डिग्री, गुरुग्राम में 0 डिग्री, अमृतसर में 1 डिग्री, फरीदकोट और गुरदासपुर में 2 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान रहा। कई इलाकों में पाला जम गया, जिससे खेतों और खुले मैदानों में बर्फ जैसी परत चढ़ गई। नारनौल (हरियाणा) सबसे ठंडा रहा, जबकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी तापमान शून्य से नीचे चला गया।

Weather Update: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

IMD के अनुसार रेड अलर्ट का मतलब है कि भीषण शीतलहर और बहुत घना कोहरा आम जनजीवन, यातायात और स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है। पंजाब और हरियाणा में 13 जनवरी को रेड अलर्ट है, जिसके बाद 17 जनवरी तक येलो अलर्ट लागू रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट (तैयार रहें) और बुधवार को येलो अलर्ट (सतर्क रहें) जारी है। जम्मू डिवीजन, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान और अन्य इलाकों में भी घने कोहरे की चेतावनी है।

Weather Update: घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभवित

कोहरे से यातायात ठप हो रहा है। सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होता है। ट्रेनों के देरी से चलने और फ्लाइट कैंसल होने की खबरें आ रही हैं। लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। लेकिन रात होते ही ठंड फिर से बढ़ जाती है। हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाएं और साफ आसमान रात में गर्मी तेजी से छीन लेते हैं।

Weather Update: बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह

स्वास्थ्य और कृषि पर असर गंभीर है। ठंड से सांस की बीमारियां, हृदय रोग और जोड़ों के दर्द बढ़ रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। खेतों में पाला पड़ने से फसलों को नुकसान हो रहा है, खासकर सरसों, गेहूं और सब्जियों को। किसानों को कंबल या प्लास्टिक शीट से फसलों को ढकने की सलाह दी जा रही है।

Weather Update: इन राज्यों में होगी बारिश

आगे का पूर्वानुमान बताता है कि 14-15 जनवरी तक ठंड और कोहरा जारी रहेगा। 15 जनवरी के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली से राजस्थान तक पाले का अलर्ट है। ठंड का असर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र के विदर्भ तक फैल सकता है। वहीं दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जैसे तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में।

लोगों को सलाह

गर्म कपड़े पहनें, गरम पेय लें, बाहर कम निकलें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यह शीतलहर उत्तर भारत के लिए एक बड़ा चुनौती बनी हुई है, जहां तापमान पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ रहा है। राहत की उम्मीद 15-16 जनवरी के बाद है, लेकिन तब तक सतर्क रहना जरूरी है।

यह भी पढ़ें:-

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर, रांची और जम्मू में स्कूल 14 जनवरी तक बंद

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
35 ° C
35 °
33.1 °
52 %
3.6kmh
54 %
Mon
35 °
Tue
35 °
Wed
39 °
Thu
39 °
Fri
34 °

Most Popular