31.1 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
HomeमौसमWeather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, यूपी में धूल भरी आंधी, राजस्थान...

Weather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, यूपी में धूल भरी आंधी, राजस्थान में येलो अलर्ट, इन राज्यों में बारिश की संभावना

Weather Update: देशभर में इन दिनों गर्मी अपना तेज असर दिखा रही है। बीते दो दिनों से कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

Weather Update: देशभर में इन दिनों गर्मी अपना तेज असर दिखा रही है। बीते दो दिनों से कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। एक बार फिर से देश के कुछ हिस्सों में लू का दौर शुरू होने वाला है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने 14 मई तक पूर्व और मध्य भारत में तूफान, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। 16 मई से उत्तर पश्चिम भारत में हीटवेव देखन को मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है ​कि छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

दिल्ली में खत्म हुआ सुहावने मौसम का दौर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुहावे मौसम का दौर खत्म हो गया है। राजधानी में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके बाद आसमान साफ होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार राजधानीवालों को अब 40 और 40 के पार तापमान का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही 16 मई से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में लू चलने की संभावना है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कई जगह झमाझम बारिश हो सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश की रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने और बारिश की संभावना है। आने वाले पांच दिनों तक मेघगर्जन, वर्षा तक अंधड़ की गतिविधि जारी रहने के आसार है। मौसम विशेषज्ञ संजय बैरागी के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार है।

पंजाब और हरियाणा में गर्मी दिखाएगी तेवर

पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी तेवर दिखाने वाली है। मई के पहले सप्ताह में पंजाब का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया था। बढ़ते तापमान के कारण लोगों बुरा हाल गया। मौसम विभाग ने बार्डर एरिया में 5 डिग्री से अधिक की वृद्धि होने का भी अनुमान जताया गया है। बीते दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों में हल्की बारिश और बादल छाने से मौसम खुशनुमा हो गया। हरियाणा में गर्मी तेज होने से लोग घरों से बाहर कम निकल रहे है।

राजस्थान में मौसम विभाग का येलो अलर्ट

राजस्थान में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। विभाग का कहना है कि अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों में में कहीं-कहीं पर धूल भरी आंधी, ओलावृष्टि, तेज सतही हवाओं / मेघगर्जन व आकाशीय बिजली के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

यूपी में धूल भरी आंधी के साथ होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में फिर से मौसम ने करवट ली है। अचानक तेज हवाओं के चलने से गर्मी से राहत मिली है। आईएमडी के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक लखनऊ में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रतापगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा इटावा, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया सहित अन्य कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण ओडिशा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, तेलंगाना, बिहार और उत्तर प्रदेश के तलहटी इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है। पश्चिमी हिमालय के सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
33 %
2.5kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular