28.6 C
New Delhi
Tuesday, November 3, 2026
HomeमौसमWeather Update : यूपी सहित इन राज्यों में लू का अलर्ट, कई...

Weather Update : यूपी सहित इन राज्यों में लू का अलर्ट, कई जगह आंधी-बारिश की संभावना

Weather Update : देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। वहीं कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो कुछ राज्यों में हीटवेव चलने की आशंका है।

Weather Update : देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। दिन के समय में तेज धूप से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले कुछ​ दिनों तक दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में लू सताने वाली है। इसके बाद बादल छाने और हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। इसी बीच कुछ राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो सकता है।

दिल्ली में गर्मी और लू से लोग परेशानी

देश की राजधानी दिल्ली मेंं इन दिनों गर्मी से लोग परेशान है। आने वाले दो से तीन दिनोें तक लू सताने वाली है। इसके बाद हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में एक हफ्ते हल्के बादल, बूंदाबांदी, तेज हवाएं और गर्मी का मिलाजुला रूप मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान की बात करे तो यह 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। कई जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है। आईएमडी के मुताबिक 35 जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की आशंका जताई गई है। इसमें बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, संतरविदास नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, कानपुर देहात, औरैया, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, महामायानगर जिलों के नाम शामिल हैं।

राजस्थान के मौसम का हाल

राजस्थान में भी बीते दिनों से कई जिलों में गर्मी तेज पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने जयपुर सहित कुछ जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका है। इन जिलों में आंधी चलने के भी आसार हैं। प्रदेश में जहां कहीं-कहीं पर आंधी, बादल गरजने, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चलने के आसार हैं।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

देश के कुछ हिस्सों में भीषण लू का प्रकोप है, वहीं कुछ जगह बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि, तूफान और बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश और तूफान संभव है। लद्दाख, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
42 %
3.8kmh
0 %
Tue
27 °
Wed
30 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular