22.4 C
New Delhi
Saturday, October 17, 2026
HomeबिहारUnique love story! पत्नी के निधन के बाद दामाद का सास पर...

Unique love story! पत्नी के निधन के बाद दामाद का सास पर आया दिल, ससुर ने करवा दी दोनों की शादी

Unique love story : बिहार के बांका जिले में सास को अपने ही दामाद से प्यार हो गया। जब ससुर को इसका पता चला तो उसने खुशी-खुशी दोनों की शादी करवा दी।

Unique love story : अजब प्रेम की गजब कहा​नी के आपने कई किस्से सुने और पढ़े होंगे। किसी ने सच ही कहा ​है कि जब किसी से प्यार होता है तो वह उम्र, जाति और रिश्ता नजर नहीं आता है। हाल ही में बिहार के बांका जिले से एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। इस घटना ने सभी आश्चर्यचकित कर डाला है। बांका से एक दामाद और सास की अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। पत्नी की मौत के बाद दामाद अपनी सास के प्यार में पड़ गया। जब परिवार जनों को दोनोें के अफेयर का पता चला तो उनकी शादी करवा देते है। देशभर में इस शादी की बातें रही है।

दामाद को सास से हुआ प्यार

बांका जिले के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव में घटी यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। 55 वर्षीय दिलेश्वर दर्वे की 45 वर्षीय पत्नी गीता देवी को अपने दामाद सिकंदर यादव के प्रेम हो गया। दरअसल, पत्नी की मौत के बाद सिकंदर अपने ससुराल में रहने लगा। इस दौरान सास-दामाद एक-दूसरे के करीब आ गए। दोनों को कब प्यार हो गया यह पता ही नहीं चला।

ग्रामीणों के सामने दामाद ने किया प्यार का इजहार

गीता देवी के पति दिलेश्वर को जब शक हुआ तो उसने इसका पता लगाया। इसके बाद दोनों के अफेयर का खुलासा हुआ। उन्होंने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। दिलेश्वर ने इसकी जानकारी पंचायत को दी। सिकंदर यादव ने पंचायत और गांव वालों के सामने खुलेआम अपनी सास से प्यार का इजहार किया। फिर क्या था दिलेश्वर और ग्रामीणों की सहमति से सिकंदर और गीता देवी की शादी करवा दी। दामाद ने सबके सामने सास की मांग में सिंदूर डाला। इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है।

ससुर ने दोनों की करवाई कोर्ट मैरिज

अपने प्रेम को स्वीकार करने के बाद सिकंदर के ससुर और गांव वालों ने मिलकर उसकी गीता देवी की शादी करवा दी। इसके बाद बांका कोर्ट में सिकंदर यादव के ससुर ने दोनों की कोर्ट मैरिज करवाई और अपनी पत्नी को विदा किया। गांव वालों की सहमति से सिकंदर सबके सामने गीता देवी को अपने घर ले गया।

शादी के बाद सास बोले, मुझे कोई पछतावा नहीं

दामाद ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया कि पत्नी के निधन के बाद ससुराल आना-जाना लगा रहता था। सास से फोन पर बात होती रहती थी। दोनों की बातचीत प्यारर में बदल गई। दामाद से शादी करने के बाद सास गीता देवी ने कहा कि दामाद से शादी करने पर मुझे कोई पछतावा नहीं है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
22.4 ° C
22.4 °
22.4 °
74 %
2.4kmh
35 %
Fri
22 °
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
35 °
Tue
35 °

Most Popular